Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
क्राइम देहरादून बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

अवैध शिकार के मामले में अधिवक्ता सहित चार गिरफ्तार, बन्दूक भी बरामद

 

यमुनोत्री express ब्यूरो
विकासनगर

वन विभाग की टीम ने अवैध शिकार करने के मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया है, जिसमें एक अधिवक्ता भी शामिल है।प्राप्त जानकारी के अनुसार टिमली रेंज की कक्ष संख्या तीन में शनिवार वन विभाग की टीम रेंज अधिकारी पूजा रावल के नेतृत्व में गश्त पर थी। इस दौरान वन कर्मियों को जंगल के अंदर एक कार दिखाई दी। जिस पर वन विभाग की टीम को शिकारियों के जंगल में होने का अंदेशा हो गया। वन विभाग की टीम कार के समीप छुप कर आरोपियों को दबोचने के लिए घात लगाकर बैठ गयी। तभी जंगल के अंदर गोली चलने की आवाज सुनाई दी। गोली चलने के बाद शिकार को ढूंढने के लिए जैसे ही आरोपी कार के समीप पहुंचे तभी वन कर्मियों ने आरोपियों को दबोच लिया। आरोपी अधिवक्ता अजब सिंह तोमर पुत्र दलीप सिंह तोमर निवासी एनफील्ड विकासनगर, अजब सिंह चौहान पुत्र जयसिंह चौहान निवासी बाड़वाला डुमेट, जवाह रसिंह पुत्र देवी राम चौहान निवासी दसेऊ और आशीष उनियाल पुत्र मायादत्त निवासी दिनकर विहार विकासनगर को वन विभाग की टीम ने गिरफ्तार किया। आरोपी अजब सिंह के पास से टीम ने बारह बोर की बंदूक बरामद की। एक आरोपी के सिर पर लगी सर्च लाइट पुलिस ने बरामद की। आरोपियों से पुलिस ने तीन जिंदा कारतूस, एक चीतल के सींघ बरामद किये हैं।आरोपियों से बरामद कार पर जंगली जानवरों के खून के धब्बे लगे थे। रेंज अधिकारी पूजा रावल ने बताया कि आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि दो दिन पहले उन्होंने चीतल को मारा है। आज भी जंगल में एक जानवर को निशाना बनाया। जिसकी वे तलाश कर रहे थे। रेंज अधिकारी ने बताया कि आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है। बताया कि मामले की जांच की जा रही है। घटना स्थल पर चलायी गयी गोली के खोखे की तलाश करने सहित चलायी गयी गोली के शिकार जानवर की तलाश की जा रही है। वन विभाग की टीम में वन दरोगा अरुण जोशी, आरक्षी अनुज यादव, सोमेंद्र पाल आदि शामिल रहे।

Related posts

चकराता महाविद्यालय में वीर केसरी चंद के बलिदान दिवस पर किया गया भावपूर्ण स्मरण

admin

RSS. गुरु दक्षिणा कार्यक्रम में स्वयंसेवकों की ओर से की गई निधि समर्पण,जाने पूरी खबर…..

भू बैकुंठ धाम बदरीनाथ के कपाट शीतकाल के लिए बंद और चारधाम यात्रा का पटाक्षेप, सिस्टम को मिले सबक… चारधाम यात्रा ने तोड़े सभी रिकॉर्ड… पढ़ें।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page