Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
COVID-19 अपडेट उत्तरकाशी देश विदेश राज्य उत्तराखंड

तीन दिन से भूखे बेजुबान पशुओं को चारा और रोटी खिलाने कार्य आरंभ, जय हो ग्रुप की पहल ,पढ़े पूरी खबर

बड़कोट से जय प्रकाश बहुगुणा

सामाजिक चेतना की बुलंद आवाज जय हो ग्रुप ने कई दिनों से भूखे आवारा बेजुबान जानवरों के लिए भोजन की व्यवस्था की है। कोविड कर्फ्यू एवं यमुना घाटी के व्यापारियों द्वारा अपने व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद किए जाने के बाद आवारा पशु भूखे थे। जिसको लेकर नगर के सामाजिक चेतना की बुलंद आवाज “जय हो” ग्रुप ने महिला समूह जागृति के साथ मिलकर रोटियां बना कर गाय कुत्तों को खिलाने की पहल शुरू की है। साथी नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती अनुपमा रावत द्वारा मवेशियों के लिए चारा की व्यवस्था की, और रोटी बनाने के लिए आटा और गैस सिलेंडर की का सहयोग किया गया। प्रदीप जैन ने एक कट्टा आटा, अजय रावत ने 20 किलो आटा , सिंचाई विभाग सहायक अभियंता पी एस रावत ने एक कट्टा आटा, ओंकार बहुगुणा ने 30 किलो आटा, विष्ट पैथोलॉजी लैब के रमेश बिष्ट ने 20 kg आटा, व्यापारी सोनू मीर ने 10 kg आटा दान किया है जिससे बेजुबानो को रोटी बनाकर खिलाया जा सके। इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती अनुपमा रावत, ई.रमेश रावत  जागृति महिला समूह से नीलम ,अनीता, मंजू, भावना, सविता, जबकि जय हो ग्रुप से विनोद नौटियाल,प्रदीप जैन, भगवती रतूड़ी ,मोहित अग्रवाल, रजत अधिकारी , सुनील थपलियाल, महिताब धनाई,शैलेन्द्र पीटर,अजय रावत, मस्तराम आदि मौजूद थे।

टीम यमुनोत्री Express

Related posts

श्री बद्रीनाथ धाम में ग्लेशियर टूटने का भ्रामक विडियो प्रसारित करने वाले व्यक्ति के विरूद्ध मुकदमा दर्ज

admin

उत्तरकाशी :जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने कोविड-19से सम्बंधित अधिकारियों की ली बैठक

admin

कर्णप्रयाग महाविद्यालय में 12 दिवसीय उद्यमिता विकास कार्यक्रम का शुभारंभ.. पढ़ें।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page