Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

उपनल बिजली कर्मियों की हड़ताल/कार्य बहिष्कार, महासंघ को दिया समर्थन

बड़कोट ।उपनल महासंघ को विद्युत वितरण खंड बड़कोट के कर्मचारियों ने भी कार्यबहिष्कार कर अपना समर्थन दे दिया है। आज रविवार से उपनल महासंघ को समर्थन देते हुए उपनल कर्मचारी विद्युत वितरण खंड बड़कोट के कर्मचारियों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल व कार्य बहिष्कार की घोषणा कर दी है।

पूर्व में दिए चेतावनी पत्र के अनुसार विद्युत वितरण खंड बड़कोट में कार्यरत सभी उपनल कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार जारी कर दिया है कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने से यमुनाघाटी क्षेत्र के विद्युत वितरण में अब दिक्कतें जरूर आएंगी ।उपनल कर्मचारियों का कहना है कि कि जब तक सरकार महासंघ की मांगों पर विचार नहीं करती है तब तक सभी कर्मचारी हड़ताल व कार्य बहिष्कार में रहेंगे। उपनल कर्मचारियों का कहना है कि 22 जनवरी से उपनल कर्मचारी कार्य बहिष्कार कर आंदोलन कर रहे हैं लेकिन सरकार मांगों पर कोई विचार नहीं कर रही है जो चिंता का विषय है। समय रहते सरकार ने उपनल कर्मचारियों की मांगों पर विचार नहीं किया तो उग्र आंदोलन किया जाएग।

टीम यमुनोत्री Express

 

Related posts

राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर समाज में फैली कुरूतियों के खिलाफ लड़ने पर हुई चर्चा।।

Arvind Thapliyal

पीएम-श्री स्कूलों का शीघ्र करें चिन्हिकरण,योजना के द्वितीय चरण में अधिक से अधिक स्कूल हों शामिल:डॉ धनसिंह रावत

Jp Bahuguna

त्यूणी महाविद्यालय में मतदाता साक्षरता पर हुआ संगोष्ठी का आयोजन

Jp Bahuguna

You cannot copy content of this page