Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी राज्य उत्तराखंड

एनएसएस शिविर में नशा मुक्ति एवं कॉकटेल का विरोध करने के लिए लिया गया संकल्प

बड़कोट

राजकीय इंटर कॉलेज बर्निगाड की एनएसएस शिविर का समापन रंगारंग कार्यक्रमों के साथ स्कूल प्रांगण में संपन्न हुआ ,कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य अतिथि कनिष्ठ प्रमुख नौगांव ब्लॉक श्रीमती दर्शनी नेगी के द्वारा की गई कार्यक्रम में उपस्थित होते हुए क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रतिनिधि प्रदीप चौहान ने बताया कि जिस तरह से एनएसएस ने लोगों में नशा मुक्ति एवं कॉकटेल का विरोध करने के लिए संकल्प लिया गया है भविष्य में उसके सुखद परिणाम देखने को मिलेंगे ,और लोग इस बुराई से दूर रहेंगे साथ ही इस अवसर पर सभी जनप्रतिनिधियों एवं स्वयंसेवी को भी शादियों में शराब नहीं परोसने के लिए कार्यक्रम अधिकारी श्री गणेश दत्त कुनियाल द्वारा समस्त स्वयंसेवी एवं जनप्रतिनिधियों और स्टाफ सदस्यों को शपथ दिलाई गई , ग्राम प्रधान सिंगुणी प्रतिनिधि श्री प्रदीप चौहान ने प्राथमिक विद्यालय बरनीगाड में कैंप लगाने के लिए एनएसएस इकाई का आभार व्यक्त किया ,इस अवसर पर प्रधानाचार्य ने चेतन देव नौटियाल ने सभी जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त कर उन्हें स्मृति चिन्ह प्रदान किए इस अवसर पर ग्रामीण बैंक बरनीगाड के प्रबंधक श्री अश्वनी  की प्रतिनिधि एवं समस्त स्टाफ श्रीमती संगीता रावत, सुशील चंद्र बहुगुणा शेषनाथ राम पटेल, नीरज कुमार गंगवार , नवनीत नौटियाल, रहीस चौहान, वसंत पवार, प्रताप रावत एवं समस्त एनएसएस स्वयं से उपस्थित रहे प्रधानाचार्य श्री चेतन देव नौटियाल ने कैंप की सफलता हेतु सभी स्वयंसेवकों को बधाई दी।

टीम यमुनोत्री Express

Related posts

राष्ट्रीय परियोजना, उत्तराखण्ड के विकास हेतु मील का पत्थर साबित होगी-मुख्यमंत्री

admin

उत्तराखंड – प्रोक्योरमेंट नियमावली में संशोधन को लेकर उप समिति की बैठक,स्थानीय लोगों को ठेके दिए जाने के महत्वपूर्ण निर्णय

admin

मोटर मार्ग पर गिरा भारी भरकम पेड़, बाल बाल बचे राहगीर ,अभी भी खतरा टला नही

admin

You cannot copy content of this page