Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी क्राइम राज्य उत्तराखंड

उत्तरकाशी:दस लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

जय प्रकाश बहुगुणा
उत्तरकाशी

जनपद की पुरोला थाना पुलिस ने एक ब्यक्ति को दस लीटर अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया है।मणीकान्त मिश्रा, पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी के दिशा-निर्देशन में नशे,मादक द्रव्यों एवं ड्रग्स की बढती प्रवृति पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने व जनपद में अवैध तरीके से नशीले पदार्थों का क्रय-विक्रय करने वालों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम मे क्षेत्राधिकारी बड़कोट के पर्यवेक्षण मे 14.3.2021 की रात्रि में चौकी बाजार पुरोला पुलिस द्वारा चैकिंग के दौरान स्थान लीसा डिप्पो के पास से एक व्यक्ति *संदीप राणा पुत्र शीशपाल सिंह निवासी ग्राम देवठूंग थाना पुरोला जिला उत्तरकाश को 10 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।
बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर पुलिस द्वारा उक्त अभियक्त के विरुद्ध चौकी बाजार पुरोला थाना पुरोला पर आबकारी अधिनियम की धारा 60(1) में अभियोग पंजीकृत किया गया।

बरामदगी/गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में
हे0 कानि0 – सकलचंद-चौकी बाजार पुरोला, कानि0 -रोशन तोमर-चौकी बाजार पुरोला
,कानि0-कुंवर सिंह- चौकी बाजार पुरोला शामिल थे।

Related posts

देश के नाम गोल्ड मेडल जीतने की ख़ुशी में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने फौजियों को मिष्ठान वितरण और पटाखों के साथ मनाया जश्न देहरादून-भारतीय सेना में सूबेदार नीरज चोपड़ा के टोक्यो ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीत देश का गौरव बढ़ाने पर आज न्यू कैंट रोड स्थित कैंप कार्यालय में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने पूर्व सैनिकों संग जश्न मनाया। इस दौरान मौके पर आतिशबाजी की गई और मौजूद लोगों को मिठाई वितरित की गई। साथ ही पूर्व सैनिकों संग कैबिनेट मंत्री ने नृत्य कर जश्न मनाया। उन्होंने कहा कि फौजी नीरज चोपड़ा ने वर्षों का सुखा तोड़ा है और उनकी जीत के जश्न को मनाने के लिए हम सब आज यहां पर एकत्रित हुए हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि उनको विश्वास है जो सुखा नीरज चोपड़ा ने तोड़ा है उससे प्रेरणा लेते हुए अगले ओलंपिक में भारत के खिलाड़ी दोगुनी शक्ति के साथ ओलंपिक में जाएंगे और ज्यादा से ज्यादा गोल्ड मेडल देश में लेकर आएंगे। इस दौरान भाजपा मण्डल अध्यक्ष पूनम नौटियाल, मण्डल अध्यक्ष राजीव गुरुंग, पूर्व अध्यक्ष गोरखा कल्याण परिषद् टी. डी भूटिया, कैप्टन सी.वी थापा, करन सिंह, नरेंद्र सिंह रावत, सुरेंद्र जोशी, राजकुमार, कैप्टन कुंवर सिंह, बबीता सहौत्रा, मंसूर खान, अनुज रोहिला, कैप्टन आरडी शाही, प्रभा शाह आदि मौजूद रहे। टीम यमुनोत्री एक्सप्रेस

admin

कैबिनेट बैठक में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय

admin

*एनजीआरआई हैदराबाद की टीम भूमिगत जल चैनल के अध्ययन हेतु आज पहुँचेगी जोशीमठ * आपदा सचिव की प्रेस वार्ता,पढ़े पूरी खबर….

admin

You cannot copy content of this page