Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी राज्य उत्तराखंड

एक्सीडेंट:- बर्फवारी के बाद पाला बना नासूर ,एक बच्ची की दर्दनाक मौत , 9 घायल, एक महिला गंभीर

बड़कोट।
यमुनोत्री नेशनल हाइवे में राड़ी के पास एक मैक्स जीप पाले के चलते गहरी खाई में दुर्घटना ग्रस्त हो गयी । जिसमे एक ढाई साल की बच्ची की मौत हो गयी जबकि एक गंभीर घायल महिला को देहरादून रेफर किया गया ,बाकी घायलों का सामुदायिक चिकित्सा केंद्र बडकोट में उपचार चल रहा है ,वाहन में 10 यात्री सवार थे ।
घटना की जानकारी मिलते ही 108 एम्बुलेंस और पुलिस मौके के लिए रवाना हो गए थे ।
पुलिस रेस्क्यू में जुटे हुए है । इधर नैना पुत्री अनोद सिंह उम्र 3 वर्ष निवासी भंकोली उत्तरकाशी मृतक,जबकि घायलों में प्रियंका राणा पत्नी अनोद सिंह उम्र 29 वर्ष निवासी भंकोली उत्तरक़ाशी, विनीता पत्नी पदम रमोल उम्र 37 वर्ष निवासी ज्ञानसू उत्तरक़ाशी गंभीर घायल, सोबन राणा पुत्र श्री अमर सिंह उम्र 54 वर्ष निवासी मोरगी चिन्यालीसौड़, भजन सिंह पुत्र श्री तारा सिंह उम्र 50 वर्ष निवासी ज्ञानसू उत्तरक़ाशी, सीता देवी पत्नी अमर सिंह उम्र 62 वर्ष निवासी वार्ड नं 5 बड़कोट आदि का उपचार बड़कोट अस्पताल में चल रहा है ।
आपको बताते चले कि अभी दो दिन पहले हुए बर्फवारी व पाला गिरने से राड़ी और फूलचट्टी में मोटर रोड पर भारी फिसलन हो रखी है । आवाजाही करना जोखिम भरा हो रखा है । राष्ट्रीय राजमार्ग रोड़ पर चुना डालरहे है पर फिसलन अभी भी बनी हुई है ।

टीम यमुनोत्री एक्सप्रेस

Related posts

नगर के आवारा बेजुबाँ जानवरों को 50 दिनों तक रोटी और चारा खिलाने का अभियान का हुआ समापन,पढ़े पूरी खबर…

admin

राजशाही के दमन चक्र के खिलाफ लोहा लेते हुए तिलाड़ी गोली कांड के वीरो की शहादत को स्मरण,सादगी से स्मारक स्थल पर हुआ श्रदांजलि कार्यक्रम

admin

महाविद्यालय में प्राचार्य ने किया नवीन शैक्षणिक सत्र के लिए समितियों का गठन

Jp Bahuguna

You cannot copy content of this page