Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी क्राइम राज्य उत्तराखंड

उत्तरकाशी:10 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

 

जय प्रकाश बहुगुणा
उत्तरकाशी

धरासू थाना पुलिस ने एक ब्यक्ति को दस लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया है।पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी के दिशा-निर्देशन में नशे,मादक द्रव्यों एवं ड्रग्स की बढती प्रवृति पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने व जनपद में अवैध तरीके से नशीले पदार्थों का क्रय-विक्रय करने वालों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम मे क्षेत्राधिकारी उत्तरकाशी के पर्यवेक्षण मे मंगलवार को थाना धरासू पुलिस द्वारा चैकिंग के दौरान स्थान कल्याणी खाले के पास से एक व्यक्ति शांति लाल पुत्र सुरतू निवासी ग्राम हरेथी (नैड) थाना धरासू जनपद उत्तरकाशी उम्र 36 वर्ष को 10 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।

बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर पुलिस द्वारा उक्त अभियुक्त के विरुद्ध थाना धरासू पर आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है।
बरामदगी व गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में कानि0 -मोहन लाल
व कानि0- नीलम भारती शामिल थे।

Related posts

दु:खद दर्दनाक सड़क हादसा,12 लोगो की मौत पीएम मोदी ने जताया दुःख.. पढ़ें।

Arvind Thapliyal

विधायक का अभिनदंन, कहा अधिकारी और कर्मचारियों को जनता के प्रतिनिधियों का सम्मान करना होगा- केदार रावत

admin

बड़कोट महाविद्यालय में चार सूत्रीय मांगों को लेकर छात्रों का सांकेतिक धरना, समस्याओं के शीघ्र समाधान की उठाई मांग… पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page