Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

चिन्यालीसौड़ में लगा किसान ऋण मेला, 111 किसानों को मिले 105 लाख के चेक।

 

चिन्यालीसौड़ । उत्तरकाशी जिला सहकारी बैंक लि. उत्तरकाशी एवं सहकारिता विभाग उत्तरकाशी द्वारा चिन्यालीसौड़ में विकासखंड कार्यालय परिसर में किसान ऋण मेले का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बैंक अध्यक्ष शारदा राणा ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि रामसुन्दर नौटियाल, उपाध्यक्ष भागीरथी विकास प्राधिकरण, केदार सिंह रावत पूर्व विधायक, मनवीर सिंह चौहान, मीडिया प्रभारी भारतीय जनता पार्टी, सत्येन्द्र राणा, पूर्व जिलाध्यक्ष, हरिमोहन सिंह, बैंक उपाध्यक्ष, पूनम रमोला, संचालक, नितीश रमोला, संचालक एवं राजेन्द्र गौड़, मंडल अध्यक्ष द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। ऋण मेले का मुख्य उद्देश्य आमजन, किसानों, व्यापारियों, लघु उद्यमियों एवं स्वरोजगार की दिशा में कार्य करने वाले व्यक्तियों को बैंक की विभिन्न योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराना तथा उन्हें सरल एवं सुलभ बैंकिंग सुविधाओं से जोड़ना रहा। साथ ही सरकार द्वारा चलाई जा रही सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए बैंक अध्यक्ष शारदा राणा ने कहा कि बैंक का उद्देश्य केवल बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध कराना ही नहीं, बल्कि किसानों, व्यापारियों, युवाओं एवं आम नागरिकों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना भी है। बैंक द्वारा ग्राहकों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए ऋण वितरण प्रणाली को सरल, पारदर्शी एवं प्रभावी बनाने के लिए निरंतर प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सहकारी बैंक ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने एवं स्थानीय स्तर पर रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर सृजित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। कार्यक्रम में बैंक द्वारा संचालित विभिन्न ऋण योजनाओं के अंतर्गत कुल 111 कृषकों, लाभार्थियों को 105.21 लाख रुपये के चेक वितरित किए गए। मुख्य अतिथि रामसुन्दर नौटियाल ने जिला सहकारी बैंक की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऋण मेले जैसे कार्यक्रम आमजन को वित्तीय सहायता उपलब्ध कराने तथा आर्थिक गतिविधियों को प्रोत्साहित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम में जिला सहायक निबंधक, सचिव, महाप्रबंधक एवं अन्य बैंक व विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी, जनप्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में कृषक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में बैंक अध्यक्ष शारदा राणा द्वारा सभी अतिथियों एवं उपस्थित कृषकों एवं क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त किया गया तथा बैंक की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की गई।

Related posts

इड इंडिया फाउंडेशन लर्निंग रिसोर्स के उपयोग में राष्ट्रीय स्तर पर जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण में उत्तरकाशी प्रथम स्थान पर रहा…. पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

यमुनोत्री धाम के दानपात्र से निकली 10 लाख 42 हजार 204 रुपये की धनराशि, मंदिर समिति और प्रशासन की मौजूदगी में हुई गणना.. पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

उत्तरकाशी :केंद्रीय विद्यालय से  हुआ राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का शुभारम्भ

admin

You cannot copy content of this page