Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

 आस्था।जयकारों से गूंजा प्राचीन लक्ष्मीनारायण मंदिर, राजस्थान से पहुंचीं भगवान की मूर्तिया… पढ़ें खबर।

 

 

 

 

 

बड़कोट (उत्तरकाशी) बड़कोट स्थित प्राचीन श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर में शुक्रवार को धार्मिक आस्था और उत्साह का अनूठा संगम देखने को मिला। राजस्थान से लाई गई भगवान श्री लक्ष्मीनारायण की मूर्तियों के आगमन पर मंदिर परिसर में भव्य स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं में खासा उत्साह नजर आया और पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय माहौल से सराबोर रहा।

 

मूर्तियों के मंदिर पहुंचने से पहले धार्मिक परंपराओं के अनुसार विशेष पूजा-अर्चना और यज्ञ का आयोजन किया गया। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच यज्ञ संपन्न कर मंदिर परिसर का विधि-विधान से शुद्धिकरण किया गया। इसके पश्चात राजस्थान से लाई गई भगवान श्री लक्ष्मीनारायण की मूर्तियों का श्रद्धा और विधि-विधान के साथ स्वागत किया गया तथा उन्हें मंदिर में निर्धारित उचित स्थान पर विराजमान किया गया।

 

इस अवसर पर मंदिर समिति के चरण सिंह रावत ने बताया कि भगवान श्री लक्ष्मीनारायण की मूर्तियों के आगमन के बाद अब मंदिर में आगामी धार्मिक अनुष्ठानों की तैयारियां की जाएंगी। उन्होंने बताया कि अगले माह शुभ मुहूर्त निकलवाकर विधि-विधान के साथ मंदिर में भगवान की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न कराई जाएगी।

 

मंदिर समिति ने नगरवासियों एवं क्षेत्रवासियों का आभार जताते हुए कहा कि मंदिर निर्माण से लेकर मूर्तियों के आगमन तक सभी लोगों का महत्वपूर्ण सहयोग रहा है। इसी सामूहिक सहयोग और सहभागिता से यह धार्मिक कार्य आगे बढ़ा है। समिति ने अपील की कि मंदिर के शेष कार्यों को पूरा करने और आगामी धार्मिक कार्यक्रमों को भव्य रूप से संपन्न कराने के लिए भी सभी लोग तन-मन-धन से अपना सहयोग प्रदान करें।

 

समिति ने कहा कि प्राचीन श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर क्षेत्र की धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक विरासत का महत्वपूर्ण केंद्र है। इसके संरक्षण, निर्माण और धार्मिक परंपराओं को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी पूरे समाज की है। सभी के सहयोग से मंदिर को भव्य स्वरूप प्रदान करने के साथ आगामी प्राण प्रतिष्ठा समारोह को यादगार बनाया जाएगा।

Related posts

27 मार्च रविवार को पुरोला में निःशुल्क चिकित्सा शिविर, पहुँच रहा है देहरादून के वरिष्ठ विशेषज्ञ चिकित्सकों का दल,पढ़े पूरी खबर…..

admin

जिला अस्पताल निरीक्षण के दौरान डॉक्टर की भूमिका में नजर आए टिहरी डीएम, स्वयं किया मरीजों का अल्ट्रासाउंड

admin

बड़ी खबर।नगरपालिकाओं और नगर पंचायतों का आरक्षण हुआ तय अब जल्द होगी जारी चुनाव की अधीसूचना जारी और उत्तरकाशी में महिला और बड़कोट ओबीसी व पुरोला महिला… पढ़ें।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page