Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

दीपावली पर पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण ने सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट सहित वरिष्ठ नेताओं से की शिष्टाचार भेंट… पढ़ें खबर।

 

 

देहरादून। दीपावली के पावन पर्व पर गंगोत्री क्षेत्र के पूर्व विधायक विजयपाल सिंह सजवाण ने आज देहरादून में सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री महेंद्र भट्ट, पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तीरथ सिंह रावत, पूर्व मुख्यमंत्री व पूर्व केंद्रीय मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, कैबिनेट मंत्री एवं जनपद उत्तरकाशी के प्रभारी मंत्री सौरभ बहुगुणा व वरिष्ठ कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल से शिष्टाचार भेंट कर दीपावली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

 

इस अवसर पर उन्होंने सभी वरिष्ठ नेताओं के साथ दीपोत्सव की खुशियां साझा की और प्रदेश की सुख-समृद्धि, खुशहाली एवं निरंतर विकास की कामना की।

 

त्योहार के इस उल्लासपूर्ण अवसर पर हुई इन मुलाकातों ने आपसी आत्मीयता, सौहार्द और संगठनात्मक संबंधों को और प्रगाढ़ करने का संदेश दिया।

Related posts

राज्य में फिलाल लॉक डाउन नही, कोविड नियमों का अनुपालन , कैबिनेट के फैसले जानने के लिए लिंक को किल्क करें।

admin

तिरंगा हमारी आन ,बान, शान व अभिमान है:-मुख्यमंत्री

admin

कार्रवाई:वन्य जीव तस्करी पर उत्तरकाशी पुलिस की बड़ी कार्रवाई,लैपर्ड की खाल तस्करी करते एक तस्कर गिरफ्तार, 2 खालें बरामद।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page