Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी एक्सक्लूसिव बड़ी खबर राजनीति राज्य उत्तराखंड

बड़कोट से 35 बुजुर्गों का दल बद्रीनाथ धाम रवाना, पर्यटन विभाग एवं GMVN की पहल से वरिष्ठ नागरिकों को तीर्थाटन का अवसर, तहसीलदार एवं  प्रबन्धक ने दल को हरि झंडी देकर किया रवाना

सुनील थपलियाल

बड़कोट (उत्तरकाशी) | 

दीनदयाल मातृ-पितृ तीर्थाटन योजना के अंतर्गत बड़कोट से 35 वरिष्ठ नागरिकों का एक दल बद्रीनाथ धाम तीर्थाटन के लिए रवाना हुआ। राज्य सरकार के पर्यटन विभाग व गढ़वाल मण्डल विकास निगम की इस पहल का उद्देश्य बुजुर्गों को धार्मिक स्थलों के दर्शन का अवसर उपलब्ध कराना और उनके लिए तीर्थयात्रा को सुगम बनाना है।

तीर्थाटन पर रवाना हुए दल में क्षेत्र के वरिष्ठ नागरिक शामिल हैं। योजना के तहत बुजुर्गों को धार्मिक यात्रा का अवसर मिलने से उनमें उत्साह देखने को मिला। दल के सदस्यों ने इस पहल को सराहनीय बताते हुए कहा कि ऐसी योजनाओं से वरिष्ठ नागरिकों को धार्मिक स्थलों के दर्शन करने में मदद मिलती है।

कार्यक्रम के दौरान बड़कोट तहसीलदार रेनू सैनी एवं जी एम वी एन प्रबन्धक उपेंद्र चौहान ने तीर्थयात्रियों को शुभकामनाएं देते हुए हरी झंडी दिखाकर दल को रवाना किया। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ नागरिकों को धार्मिक और सांस्कृतिक स्थलों तक पहुंचाने के लिए सरकार की यह योजना महत्वपूर्ण है। इससे बुजुर्गों को तीर्थाटन का अवसर मिलने के साथ ही सामाजिक सहभागिता को भी बढ़ावा मिलता है।

दीनदयाल मातृ-पितृ तीर्थाटन योजना के माध्यम से वरिष्ठ नागरिकों को तीर्थयात्रा की सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में यह पहल क्षेत्र के बुजुर्गों के लिए लाभकारी मानी जा रही है। बड़कोट से हरिद्वार रवाना हुआ यह दल धार्मिक यात्रा के दौरान विभिन्न तीर्थस्थलों के दर्शन करेगा।

Related posts

नौगांव रवांई लोक महोत्सव का रंगारंग आगाज तीन दिवसीय मेले का सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ शुभारंभ….. पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

दर्दनाक हादसा:नदी में नहाने गए चार बच्चे डूबे, शव बरामद

admin

शासन ने किया 7 पीसीएस अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में  बदलाव 

admin

You cannot copy content of this page