Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

बड़कोट में ‘पहाड़ी सखी’ स्वरोजगार केंद्र का शुभारंभ, महिला समूहों की आत्मनिर्भरता को मिलेगी नई उड़ान,गडोली और गगटाड़ी की महिला समूहों ने नगर पालिका मार्केट में शुरू की दुकान, स्थानीय उत्पादों, कॉस्मेटिक, बच्चों के खिलौनों और ब्यूटी पार्लर की सुविधाएं होंगी उपलब्ध… पढ़ें खबर।

 

बड़कोट (उत्तरकाशी)। महिलाओं को आत्मनिर्भर एवं स्वावलंबी बनाने की दिशा में सरकार की पहल के तहत बड़कोट में महिला स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए एक नई पहल की गई है। नगर पालिका मार्केट में गडोली और गगटाड़ी के दो महिला समूहों ने संयुक्त रूप से ‘पहाड़ी सखी’ नाम से स्वरोजगार केंद्र की शुरुआत की है। दुकान का विधिवत पूजा-अर्चना के साथ शुभारंभ किया गया।

 

इस पहल का उद्देश्य महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़कर उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत करना और स्थानीय उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराना है। दुकान के माध्यम से क्षेत्र की महिलाओं को अपनी आजीविका बढ़ाने का अवसर मिलेगा, वहीं नगरवासियों को भी एक ही स्थान पर विभिन्न प्रकार की वस्तुएं और सेवाएं उपलब्ध होंगी।

 

स्वरोजगार केंद्र के संचालन में ब्लॉक इंचार्ज उषा थपलियाल और ब्लॉक कोऑर्डिनेटर रेखा राणा ने महिला समूहों को सहयोग एवं मार्गदर्शन दिया। उनके सहयोग से शुरू की गई इस दुकान में पहाड़ी एवं स्थानीय उत्पादों के साथ कॉस्मेटिक सामग्री, बच्चों के खिलौने और ब्यूटी पार्लर की सुविधा उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई है।

 

दुकान के शुभारंभ से दोनों महिला समूहों की सदस्य बेहद उत्साहित हैं। महिलाओं का मानना है कि इस तरह की पहल से उन्हें अपने हुनर और मेहनत के दम पर रोजगार के अवसर मिलेंगे। साथ ही, समूह के माध्यम से सामूहिक रूप से काम करने से महिलाओं में आत्मविश्वास और आर्थिक आत्मनिर्भरता को भी बढ़ावा मिलेगा।

 

‘पहाड़ी सखी’ स्वरोजगार केंद्र की शुरुआत को स्थानीय लोगों ने महिला सशक्तीकरण की दिशा में सराहनीय कदम बताया है। लोगों का कहना है कि महिलाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने वाली ऐसी पहल ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देने के साथ-साथ स्थानीय उत्पादों और महिला उद्यमिता को भी प्रोत्साहित करेगी।

 

बड़कोट नगर में महिला समूहों की इस पहल से उम्मीद जताई जा रही है कि आने वाले समय में अन्य महिलाएं भी स्वरोजगार के लिए प्रेरित होंगी और आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ेंगी। इस मौके पर ममिता चमियाला,आत्म निर्भर स्वयं सहायता समूह अध्यक्ष सुलोचना चौहान,राजा रघुनाथ स्वयं सहायता समूह कुसुम , सरोज विष्ट, सोनम नौटियाल, किरण असवाल, रजनी, मुकेश आदि मौजूद थे।

Related posts

देहरादून से उत्तरकाशी आ रही रोडवेज की बस दुर्घटनाग्रस्त, 21 लोग थे सवार

Jp Bahuguna

उत्तरकाशी:सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत स्कूल में जनजागरूकता कार्यक्रम के साथ ही पुलिस ने चालकों के करवाए नेत्र परिक्षण

admin

उत्तरकाशी:एनएसएस स्वयंसेवकों ने ग्रामीणों को किया पर्यावरण, यातायात, स्वछता के प्रति जागरूक

admin

You cannot copy content of this page