नौगांव । विकासखंड नौगांव को शिक्षा के क्षेत्र में बड़ी सौगात मिली है। विकासखण्ड के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कफनौल का उच्चीकरण कर राजकीय इंटर कॉलेज बना दिया गया है। अब विद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2025-26 विधिवत शुरू हो गया है।
राजकीय इंटर कॉलेज कफनौल के उद्घाटन का मुख्य कार्यक्रम शुक्रवार को कफनौल परिसर में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विधायक दुर्गेश्वर लाल मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे, जबकि शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने देहरादून से वर्चुअली जुड़कर कालेज का उद्घाटन किया और छात्र-छात्राओं को बधाई दी।
विधायक दुर्गेश्वर लाल ने कहा कि कफनौल सुदूरवर्ती क्षेत्र हैं, जहां कक्षा 10 के बाद छात्रों विशेषकर छात्राओं को 8-10 किमी दूर जाना पड़ता था। अब गांव में ही इंटर तक की शिक्षा मिलेगी तो ड्रॉपआउट रुकेगा और पलायन पर भी अंकुश लगेगा। यह लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी हुई है।
कफनौल कालेज परिसर में छात्र-छात्राओं ने स्वागत गीत, सरस्वती वंदना और पहाड़ी लोकनृत्य की प्रस्तुति देकर अतिथियों का स्वागत किया। शिक्षा मंत्री ने अपने वर्चुअल संबोधन में कहा कि पर्वतीय क्षेत्रों में शिक्षा की गुणवत्ता सुधारना सरकार की प्राथमिकता है और जल्द ही नए इंटर कॉलेजों में प्रवक्ताओं के रिक्त पद भरे जाएंगे।
इसके अलावा विधायक दुर्गेश्वर लाल ने प्रदेश नेतृत्व और शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत का आभार जताया और इसे शिक्षा की बड़ी नीव के रूप में स्थापित करने का काम किया बताया कि विधानसभा पुरोला में शिक्षा के क्षेत्र में बढ़-चढ़कर काम हो रहा है और इसके बर्नीगाड़ महाविद्यालय भी क्षेत्र के लिए बड़ी सौगात है।
विधायक ने राज्य और केंद्र सरकार की योजनाओं को जन जन तक पंहुचाने की बात कही।
इस अवसर पर कफनौल प्रधान अनीता पंवार, पूर्व अध्यक्ष जिला पंचायत नारायण सिंह चौहान,क्षेत्र पंचायत सदस्य सुनील शाह, नैन सिंह राणा, हिमरोल प्रधान जगदंबा देवी,मुख्य शिक्षा अधिकारी अमीत कोटियाल,खंड शिक्षा अधिकारी नौगांव सौरभ पाण्डेय, प्रधानाचार्य दिनेश बडोनी, शिवप्रसाद नौटियाल,भाजपा नेता सरदार सिंह राणा, प्रताप सिंह चौहान,सूरत सिंह पंवार, सुदेश बडोनी, देव बडोनी, चंद्रशेखर पंवार, इंद्रजीत सिंह,सहित अभिभावक और क्षेत्रिय जनप्रतिनिधि सहित सैकड़ों छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

