Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

राजनीति।मुख्यमंत्री उत्तरकाशी आगमन पर पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण ने गर्मजोशी से की मुलाकात…

उत्तरकाशी। गंगोत्री विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के उत्तरकाशी आगमन पर उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया। उन्होंने उत्तरकाशी की आस्था, विकास और जनभावनाओं से जुड़ी महत्वपूर्ण घोषणाओं के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।

 

आज बाबा विश्वनाथ की पावन धरा उत्तरकाशी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन एवं राष्ट्रसेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित ‘सेवा ज्योति कलश यात्रा एवं विकसित भारत संकल्प सभा’ में प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बतौर मुख्यमंत्री अतिथि सहभागिता की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने काशी विश्वनाथ मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ, दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन की कामना की।

 

इस दौरान रामलीला मैदान में आयोजित सभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के संबोधन का उपस्थित समुदाय ने वर्चुअल माध्यम से श्रवण किया। मुख्यमंत्री ने भी उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित किया। इसके पश्चात मुख्यमंत्री की अगुवाई में सेवा ज्योति कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें लोगों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

 

इस अवसर पर मुख्यमंत्री द्वारा दो विशेष घोषणाओं के बाद पूर्व विधायक सजवाण ने कहा कि उत्तरकाशी के लिए यह अवसर विशेष महत्व रखता है। मुख्यमंत्री द्वारा बाबा विश्वनाथ एवं मां शक्ति मंदिर को जोड़ते हुए विश्वनाथ-शक्ति कॉरिडोर विकसित करने की घोषणा से क्षेत्र की धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को नई पहचान मिलने की दिशा में पहल हुई है।

 

उन्होंने अपने अजीज मित्र एवं पूर्व विधायक स्वर्गीय गोपाल रावत की स्मृतियों को सम्मान देते हुए जिला चिकित्सालय उत्तरकाशी का नाम उनके नाम पर रखने की घोषणा के लिए भी मुख्यमंत्री का विशेष आभार व्यक्त किया।

 

विजयपाल सजवाण ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘विकसित भारत’ के संकल्प को साकार करने के लिए सेवा, सुशासन, विकास और जनभागीदारी के साथ उत्तरकाशी को आगे बढ़ाने का प्रयास निरंतर जारी रहना चाहिए। मुख्यमंत्री द्वारा उत्तरकाशी की भावनाओं और आवश्यकताओं से जुड़े विषयों पर की गई घोषणाएं इस दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

 

इस अवसर पर जिले के तमाम जनप्रतिनिधि, जिला प्रशासन के आला अधिकारी, भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्त्ता व देवतुल्य जनमानस मौजूद रहे।

Related posts

*प्राकृतिक आपदाओं में राहत व बचाव कार्य को चकराता में हुई माॅक एक्सरसाइज*

admin

श्रीकृष्ण प्रेम से होती है ज्ञान और वैराग्य की प्राप्ति: गोपालमणि जी

Arvind Thapliyal

बुद्धि सिंह रावत राजकीय इंटर कालेज की एनएसएस इकाई का सात दिवसीय शिविर बड़कोट में जारी है। इस दौरान सोमवार को पुलिस उपाधीक्षक सुरेंद्र सिंह भंडारी ,थाना प्रभारी रणवीर चौहान और जय हो ग्रुप के संयोजक सुनील थपलियाल ने पहुँचकर कैरियर काउंसलिंग ,नशा मुक्त उत्तराखंड को लेकर जानकारी देने पहुँचे।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page