Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

बजलाड़ी आंगनबाड़ी केंद्र में सेवा संकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन कार्यक्रम आयोजित,आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने बाल पोषण और गर्भवती महिलाओं से संबंधित सावधानियों की दी जानकारी…. पढ़ें खबर

 

 

नौगांव । सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ग्राम पंचायत बजलाड़ी के आंगनबाड़ी केंद्र में आंगन मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम प्रधान जयवीर सिंह राणा ने की।

 

ग्राम प्रधान जयवीर सिंह राणा ने कहा कि सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के प्रचार-प्रसार के लिए इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, जिसके लिए सभी को दृढ़ संकल्प लेने की आवश्यकता है।

 

आंगनबाड़ी कार्यकत्री रेखा इंदवाण ने जानकारी देते हुए बताया कि आंगनबाड़ी केंद्र के माध्यम से गांव की गर्भवती और धात्री महिलाओं के स्वास्थ्य, टीकाकरण और संतुलित आहार का ध्यान रखा जाता है। केंद्र में गोद भराई, अन्नप्राशन के साथ-साथ बच्चों के लिए खेलकूद, चित्रकला, रंगोली और अन्य शैक्षिक गतिविधियां भी संचालित की जाती हैं।

 

राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक बीएल केसवानी ने कहा कि बच्चों के स्वास्थ्य, देखभाल और पोषण की पूरी जिम्मेदारी आंगनबाड़ी केंद्र की होती है और बजलाड़ी केंद्र इस कार्य को बखूबी निभा रहा है।

 

सामाजिक कार्यकर्ता रमेश इंदवाण ने कहा कि आंगनबाड़ी ग्राम पंचायत की रीढ़ है। बच्चे यहां छोटी-छोटी गतिविधियों से सीखते हुए आगे बढ़ते हैं, यह शिक्षा का प्रथम स्तर है। यदि आंगनबाड़ी केंद्र मजबूत होगा तो गांव की शिक्षा की नींव भी मजबूत होगी।

 

कार्यक्रम के दौरान आंगनबाड़ी के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।

 

इस अवसर पर आंगनबाड़ी कार्यकत्री रेखा इंदवाण, बबीता पंवार, दीपिका, रामप्यारी, सरिता रावत, जयेंद्र सिंह, पूर्व प्रधान युद्धवीर सिंह राणा, अकबर सिंह, बलदेव सिंह, वीरेंद्र सिंह सहित अनेक महिलाएं और अभिभावक मौजूद रहे।

Related posts

*देहरादून में युवाओं के पर्यावरणीय प्रयास को सशक्त बनाने के लिए YUWA माइक्रो ग्रांट्स की शुरुआत*पढ़े परी खबर….

Team Yamunotri Express

रवांई शरदोत्सव में लगा विधिक साक्षरता शिविर, आमजन को दी गई कानूनी अधिकारों की जानकारी,लिंक को क्लिक करें।

Team Yamunotri Express

उत्तराखंड में बम्पर तबादले,किस किस को मिली जिम्मेदारी-लिंक को क्लिक करें

admin

You cannot copy content of this page