Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

जनपद स्तरीय मिनी क्रीड़ा प्रतियोगिता संपन्न, विजेता खिलाड़ियों को पुरुस्कार वितरण कर विधायक ने किया समापन…. पढ़ें खबर।

 

 

 

पुरोला।कमल नदी तट स्थित खेल मैदान में आयोजित तीन दिवसीय जनपद स्तरीय मिनी क्रीड़ा प्रतियोगिता का शनिवार को समापन हो गया। समापन अवसर पर मुख्य अतिथि विधायक दुर्गेश्वर लाल ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरित किए तथा राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं दीं बतौर मुख्य अतिथि दुर्गेश्वर लाल ने सम्बोधन करते हुए कहा कि आज खेलों के माध्यम से युवा विभिन्न क्षेत्रों में अपना भविष्य निर्माण कर रहे हैं कहा कि सरकार खेलों से युवाओं को नई ऊंचाइयों तक पंहुचाने के लिए निरंतर प्रयासरत है।

प्रतियोगिताओं में बैडमिंटन बालिका एकल वर्ग में प्राथमिक विद्यालय कण्डियाल गांव पुरोला की आराव्या प्रथम और शिवानी द्वितीय रहीं। युगल वर्ग में कण्डियाल गांव की शिवानी-आराव्या की जोड़ी विजेता रही, जबकि बाल विद्यामंदिर नौगांव की पिहू एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय बलाड़ी की प्रियांशी की जोड़ी उपविजेता बनी।

बैडमिंटन बालक एकल में हिलग्रीन स्कूल बड़कोट के तनिष्क प्रथम तथा संस्कार स्कूल पुरोला के वेदांत द्वितीय रहे। युगल वर्ग में हिलग्रीन बड़कोट के तनिष्क-लक्ष्मण प्रथम तथा एपीएस मातली के अनमोल-शौर्य द्वितीय स्थान पर रहे।

चक्का फेंक बालक वर्ग में सरस्वती विद्यामंदिर डामटा के रोहन प्रथम, राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय बेष्टी के मोहित द्वितीय तथा उच्च प्राथमिक विद्यालय थाती डुंडा के सामर्थ तृतीय रहे। बालिका वर्ग में उच्च प्राथमिक विद्यालय बलाड़ी की प्रियांशी प्रथम, शिशु मंदिर चिन्यालीसौड़ की नीलम द्वितीय तथा आर हंस पब्लिक स्कूल बड़कोट की आराध्या तृतीय रहीं।

गोला फेंक बालक वर्ग में एंजिल्स एकेडमी चिन्यालीसौड़ के समीर प्रथम, विद्यामंदिर डामटा के रोहन द्वितीय और बेष्टी के मोहित तृतीय रहे। बालिका वर्ग में उच्च प्राथमिक विद्यालय ढकाड़ा की खुशी, पोरा की राधिका और सुमन ग्रामर ब्रह्मखाल की दिया क्रमशः प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहीं।

ऊंची कूद बालक वर्ग में हिलग्रीन बड़कोट के लक्ष्मण प्रथम, विद्यामंदिर डामटा के रोहन द्वितीय तथा गुरुकुल स्कूल मोरी के अंश तृतीय रहे। बालिका वर्ग में उच्च प्राथमिक विद्यालय कफनोल की अमृता प्रथम, चिंवा मोरी की काव्या द्वितीय तथा एंजिल्स एकेडमी चिन्यालीसौड़ की समीजा तृतीय रहीं।

टीम स्पर्धाओं में वॉलीबॉल बालक वर्ग में मोरी ने प्रथम तथा नौगांव ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। खो-खो बालक वर्ग में नौगांव प्रथम और मोरी द्वितीय रहे। बालिका खो-खो में नौगांव प्रथम तथा डुंडा द्वितीय स्थान पर रहा। कबड्डी बालिका वर्ग में नौगांव प्रथम व मोरी द्वितीय, जबकि कबड्डी बालक वर्ग में नौगांव प्रथम तथा डुंडा द्वितीय स्थान पर रहा।

समापन समारोह में विधायक दुर्गेश्वर लाल ने कहा कि खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए सरकार हरसंभव प्रयास कर रही है। उन्होंने खिलाड़ियों से राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जनपद का नाम रोशन करने का आह्वान किया।

इस अवसर पर राम चंद्र पंवार,बलदेव असवाल,चरण असवाल, रघुवीर सिंह रावत, कुलवंती रावत , संगीता गोयल,त्रेपन रावत, विनोद रतूड़ी, सुरेंद्र चौहान, कविता जैन, विनीता रतूड़ी, लज्जा, बिंद्रा ठाकुर, मीनाक्षी, पूजा रावत, हेमलता बंधानी, रोशनी गढ़ोही, पुष्पा असवाल,संगीता रावत, दीपिका कंडियाल आदि शिक्षक,खेल प्रभारी व जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Related posts

विवाद।जनपद में धारा 163 के बाद उत्तरकाशी के रामलीला मैदान में हिन्दू महासभा ने अवैध मज्जिद को लेकर हुई महापंचायत पंहुचे हिन्दूवादी नेता… पढ़ें।

Arvind Thapliyal

त्यूणी अग्निकांड अपडेट:-डीएम ने दिए मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश, ढाई से नौ साल की मासूम बच्चियां थी जान गवाने वाली

admin

मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉक्टर बी.वी.आर.सी.पुरूषोतम ने मतदाता जागरूकता अभियान में किया प्रतिभाग।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page