नौगांव। विकासखंड नौगांव के पीएम अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज कलोगी में वन्य जीव सप्ताह मनाया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं को वन्य जीवों के महत्व और संरक्षण से संबंधित जानकारी दी गई।
इस अवसर पर वन क्षेत्र अधिकारी मुगरसंति रेंज निधि नेगी एवं वन दरोगा मुगरसंति स्वरूप चंद रमोला, सरदार रावत, विजल्या लाल, हरिमोहन राणा के नेतृत्व में निबंध प्रतियोगिता, चित्रकला प्रतियोगिता तथा नुक्कड़ नाटक के माध्यम से छात्र-छात्राओं को वन्य जीव संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया।
वन विभाग की टीम ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण एवं वन संरक्षण का संदेश दिया। विद्यालय की छात्राओं ने अतिथियों का स्वागत कर बैज अलंकरण किया। कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना से हुआ, जिसके पश्चात पर्यावरण से संबंधित विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य शिवप्रसाद नौटियाल, पीटीए अध्यक्ष अर्जुन सिंह राणा, एसएमसी अध्यक्ष रामचंद्र थपलियाल, जयप्रकाश थपलियाल उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन जनार्दन प्रसाद डोभाल एवं खुशपाल सिंह रावत ने किया।
इस मौके पर कविता राणा, राजवीर सिंह रावत, वीरेंद्र सिंह रावत, संदीप सेमवाल, राजेंद्र सिंह राणा, ऋदेश्वरी देवी, कुलवीर मेहर, भरत उनियाल, आदित्य नौटियाल, विपिन सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

