Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

नशामुक्त युवा व स्वस्थ जीवनशैली का संदेश लेकर कर्णप्रयाग में आयोजित हुई हेल्थ रन एवं हेरिटेज वॉक… पढ़ें खबर।

 

कर्णप्रयाग (चमोली) भारत के “तीन माह संकल्प अभियान” के अंतर्गत एक अक्टूबर को डा.शिवानंद नौटियाल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में ‘नशामुक्त युवा’ एवं ‘मेरा स्वास्थ्य, मेरा गौरव’ थीम के तहत हेल्थ रन एवं हेरिटेज वॉक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं एवं समाज में नशामुक्त जीवनशैली, स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता तथा स्थानीय सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण का संदेश देना था।

कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. राम अवतार सिंह एवं मुख्य अतिथि उप जिलाधिकारी अलकेश नौडियाल द्वारा किया गया। इस अवसर पर प्रतिभागियों ने स्वस्थ एवं नशामुक्त जीवनशैली अपनाने का संदेश देते हुए उत्साहपूर्वक विभिन्न गतिविधियों में प्रतिभाग किया।

कार्यक्रम के अंतर्गत महाविद्यालय परिसर से कर्ण मंदिर तथा उमा मंदिर तक हेरिटेज वॉक आयोजित की गई। हेरिटेज वॉक के माध्यम से प्रतिभागियों ने क्षेत्र की सांस्कृतिक एवं ऐतिहासिक विरासत से जुड़ने तथा उसके संरक्षण का संदेश दिया।

इसके साथ ही विद्यार्थियों के लिए दो किलोमीटर की हेल्थ रन का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। हेल्थ रन के माध्यम से नियमित शारीरिक गतिविधि, व्यायाम एवं स्वस्थ जीवनशैली को अपनाने का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम में वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. महेंद्र जोशी, डॉ. कविता पाठक, डॉ. इंद्रेश कुमार पांडेय, डॉ. दिशा शर्मा, डॉ. कीर्तिराम डंगवाल, डॉ. मदन लाल शर्मा, डॉ. चंद्रमोहन जंसवाण, डॉ. रविंद्र सिंह नेगी सहित महाविद्यालय के प्राध्यापकगण एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी डॉ. नेहा तिवारी एवं श्रीमती प्रमिला ने भी सक्रिय रूप से प्रतिभाग किया।

इस अवसर पर ने कहा कि स्वस्थ और नशामुक्त युवा ही स्वस्थ समाज तथा विकसित भारत की मजबूत नींव हैं। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने तथा योग, खेल, व्यायाम एवं सकारात्मक जीवनशैली को अपनाने का आह्वान किया।

मुख्य अतिथि उप जिलाधिकारी ने भी युवाओं को नशे से दूर रहकर अपने स्वास्थ्य एवं भविष्य के प्रति सजग रहने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों ने “नशामुक्त युवा–सशक्त युवा” और “स्वस्थ युवा–विकसित भारत” का संदेश जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प लिया। हेल्थ रन एवं हेरिटेज वॉक ने युवाओं में स्वास्थ्य जागरूकता के साथ-साथ अपनी स्थानीय विरासत के प्रति जुड़ाव की भावना को भी मजबूत किया।

Related posts

भारतीय जनता पार्टी बालावाला मण्डल कार्य समिति की बैठक सम्पन्न,डोईवाला विधायक बृजभूषण गैरोला ने किया शुभारंभ

admin

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक आयोजित

admin

रविवार को प्रदेश भर से आये कोरोना संक्रमण के 1413 नए मामलेे……..

admin

You cannot copy content of this page