Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

बड़ी खबर।राजेंद्र सिंह रावत राजकीय महाविद्यालय बड़कोट छात्रसंघ चुनाव में ABVP प्रत्याशियों का दबदबा, सौरभ बने अध्यक्ष,सौरभ ने 136 मतों से दर्ज की जीत, नमन पंवार उपाध्यक्ष, दिया राणा कोषाध्यक्ष और आयुष मालियान सचिव निर्वाचित… पढ़ें खबर।

 

 

 

 

 

 

बड़कोट (उत्तरकाशी) | रिपोर्ट/ सुनील थपलियालराजेंद्र सिंह रावत राजकीय महाविद्यालय बड़कोट में छात्रसंघ निर्वाचन सत्र 2026-27 का परिणाम मंगलवार को घोषित कर दिया गया। चुनाव परिणाम में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की, जबकि आर्यन ग्रुप के प्रत्याशियों को विभिन्न पदों पर पराजय का सामना करना पड़ा। परिणाम घोषित होते ही विजयी प्रत्याशियों और उनके समर्थकों में उत्साह का माहौल देखने को मिला।

 

महाविद्यालय में कुल 375 मतदाता पंजीकृत थे, जिनमें से 320 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतगणना पूरी होने के बाद विभिन्न पदों पर सर्वाधिक मत प्राप्त करने वाले प्रत्याशियों को विजयी घोषित किया गया।

 

अध्यक्ष पद पर सौरभ विजयी

 

अध्यक्ष पद पर सौरभ ने 136 मत प्राप्त कर जीत दर्ज की। वहीं रमन मेहरा को 108 मत मिले और वे दूसरे स्थान पर रहे। आदर्श शाह को 68 मत प्राप्त हुए और वे तीसरे स्थान पर रहे। अध्यक्ष पद पर 8 मत अवैध घोषित किए गए।

 

नमन पंवार बने उपाध्यक्ष

 

उपाध्यक्ष पद पर नमन पंवार ने 151 मत प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया और विजयी रहे। दिशा को 135 मत मिले और वे दूसरे स्थान पर रहीं, जबकि अभिनव त्रिपाठी को 20 मत प्राप्त हुए। इस पद पर 14 मत अवैध घोषित किए गए।

 

दिया राणा ने कोषाध्यक्ष पद जीता

 

कोषाध्यक्ष पद पर दिया राणा ने 164 मत प्राप्त कर जीत दर्ज की। सलोनी गुप्तिया को 116 मत प्राप्त हुए और वे दूसरे स्थान पर रहीं। इस पद पर 40 मत अवैध घोषित किए गए।

 

आयुष मालियान सचिव निर्वाचित

 

सचिव पद पर आयुष मालियान ने 150 मत प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया और विजयी रहे। सोनिया को 80 मत मिले, जबकि धर्ममणी को 71 मत प्राप्त हुए। सचिव पद पर 19 मत अवैध घोषित किए गए।

 

शीतल बनीं सह सचिव

 

सह सचिव पद पर शीतल ने 120 मत प्राप्त कर जीत दर्ज की। श्वेता को 102 मत मिले और वे दूसरे स्थान पर रहीं, जबकि सरस्वती को 80 मत प्राप्त हुए। इस पद पर 18 मत अवैध घोषित किए गए।

 

सिद्धार्थ रावत विश्वविद्यालय प्रतिनिधि निर्वाचित

 

विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद पर सिद्धार्थ रावत ने 175 मत प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल करते हुए जीत दर्ज की। ऋषभ को 73 मत मिले और वे दूसरे स्थान पर रहे, जबकि अभिषेक कुमार को 57 मत प्राप्त हुए। इस पद पर 17 मत अवैध घोषित किए गए।

 

विजयी प्रत्याशियों को दिलाई पद एवं गोपनीयता की शपथ

 

चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद महाविद्यालय परिसर में विजयी प्रत्याशियों एवं उनके समर्थकों में उत्साह का माहौल रहा। विजयी प्रत्याशियों ने समर्थकों के साथ खुशी जताई। परिणाम की घोषणा के बाद महाविद्यालय के प्राचार्य विनोद कुमार ने नवनिर्वाचित छात्रसंघ पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

 

छात्रसंघ चुनाव परिणाम के बाद महाविद्यालय में नई छात्रसंघ कार्यकारिणी के गठन का मार्ग प्रशस्त हो गया है। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों से छात्र-छात्राओं की समस्याओं को महाविद्यालय प्रशासन के समक्ष प्रभावी ढंग से रखने तथा छात्रहित में कार्य करने की अपेक्षा की जा रही है।

Related posts

कर्णप्रयाग महाविद्यालय में उद्यमिता विकास कार्यक्रम के अंतर्गत दी बौद्धिक संपदा अधिकार की जानकारी।

Arvind Thapliyal

उत्तरकाशी :विभिन्न मांगो के समाधान को चिकित्सा स्वास्थ्य निदेशक को दिया ज्ञापन

Jp Bahuguna

जिले में 75वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ समोराहपूर्वक मनाया गया।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page