Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

बड़ी खबर।बर्फबारी के बीच उच्च हिमालय में 136 ट्रैकर्स-पोर्टरों की सुरक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट,5 का हुआ हैली से रेस्क्यू… पढ़ें खबर

 

 

 

 

उत्तरकाशी।रिपोर्ट सुनील थपलियाल।

उत्तरकाशी के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में लगातार बर्फबारी के बाद ट्रैकर्स और पोर्टरों की सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। गौमुख, तपोवन, कालिंदी पास और ऑडिन कोल बेस कैंप समेत अलग-अलग ट्रैकिंग रूटों पर 136 पर्वतारोही, ट्रैकर और सहयोगी स्टाफ मौजूद हैं। इनमें से 5 लोगो का रेस्क्यू हुआ है जिन्हें हर्षिल लाया गया है।

जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने अधिकारियों के साथ बैठक कर सभी टीमों को सुरक्षित नीचे लाने के निर्देश दिए हैं। आज मौसम की स्थिति के अनुसार हेली रैकी कराई जाएगी और जरूरत पड़ने पर हवाई रेस्क्यू भी शुरू किया जाएगा।

एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, पुलिस, एनआईएम और वन विभाग की टीमें अलर्ट पर हैं। ट्रैकर्स के लिए राशन, पैक्ड फूड, पेयजल और जरूरी दवाइयों की व्यवस्था की गई है। चिकित्सकों की टीमें और एंबुलेंस भी तैयार रखी गई हैं।

वहीं, जिला आपदा नियंत्रण कक्ष से सैटेलाइट संचार के जरिए एक्सपीडिशन गाइडों से लगातार संपर्क किया जा रहा है और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में फंसे लोगों की स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

मौके पर व्यवस्थाओं की निगरानी के लिए अपर जिलाधिकारी मुक्ता मिश्र को हर्षिल भेजा गया है। प्रशासन की प्राथमिकता बर्फबारी के बीच उच्च हिमालय में मौजूद सभी ट्रैकर्स और पोर्टरों को सुरक्षित नीचे लाना है।

Related posts

उत्तरकाशी:पुलिस द्वारा तीन वारंटियों को किया गया गिरफ्तार

admin

मुख्यमंत्री ने किया मिशन ड्रग्स फ्री देवभूमि का शुभारम्भ,मिशन ड्रग्स फ्री देवभूमि को जन अभियान बनाने के लिए मुख्यमंत्री ने किया प्रदेश के युवाओं का आह्वाहन

admin

उत्तरकाशी:जिलाधिकारी पहुंचे मंडवे के खेतों में,स्वयं क्रॉप कटिंग कर जांची उपज क्षमता

admin

You cannot copy content of this page