Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
Uncategorized उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

पहल।दयारा की तर्ज पर होगा रूपनौल सौड़ में होगा दूधागाडू़ मेला… पढ़ें।

 

 

 

नौगांव । विकासखण्ड के बाबा बौखनाग टिब्बा के रूपनौल सौड़ में 4, सितंबर को जन्माष्टमी के मौके पर दूधगाडू़ मेला (बटर फेस्टिवल)का आयोजन किया जा रहा है जिसकी तैयारियां शुरू हो गई है।

यह आयोजन मुंगरसंन्ति, बड़कोट,दशगी,भंडारसींयू के लोग शामिल होंगे, आयोजन में स्थानीय देवी-देवताओं की पुजा अर्चना के अलावा दूध की होली खेली जायेगी,रूपनौल क्षेत्र में सुंदर बुग्याल और वनस्पतियों वाला क्षेत्र है।

यह बटर फेस्टिवल दयारा के तर्ज पर रूपनौल में होगा जिसकी अनुमति विधिवत जिलाधिकारी उत्तरकाशी से मांगी गई है।

जिलाधिकारी ने अपने आदेश में संबंधित विभागों को सहयोग करने के निर्देश दिए हैं।

बाबा बौखनाग महाराज के रूपनौल क्षेत्र में बटर फेस्टिवल के आयोजन का उद्देश्य यमुना और गंगा घाटी के संगम को जोड़ने की है जिसकी शुरुआत इस पर पहली बार हो रही है।

पर्यटन समिति के सलाहकार चिरंजीव प्रसाद अवस्थी ने बताया कि 4, सितंबर को बाबा बौखनाग महाराज के सानिध्य में दूधगाडु मेला(बटर फेस्टिवल) का आयोजन हो रहा है जिसमें समुचे यमुना घाटी और गंगा घाटी का संगम होगा और वहां के पशुपालन करने वाले लोगों धार्मिक मान्यताओं और पंरपंराओ को बढावा मिलेगा जिसकी अनुमति जिलाधिकारी से ले ली गई है।

और इसका प्रचार प्रसार किया जा रहा है जिससे यहां के धार्मिक पर्यटन और संस्कृति और परम्पराओं को बढावा मिले।

Related posts

अनोल ‘बनाली’ का रवांल्टी कविता संग्रह ‘दुई आखर’ हुई लोकार्पित।पढ़े पूरी खबर…….

admin

महाविद्यालय नैनबाग राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के स्वयंसेवको ने चलाया सफाई अभियान

admin

बड़कोट नगर पालिका पेयजल समस्या से मिलेगी निजात: बिजल्वाण।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page