Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

नौगांव के बिंगसी गांव में हुआ आरोग्य स्वास्थ्य उपकेंद्र का शुभारंभ, आसपास के गांव होंगे लाभान्वित, ओबीसी आयोग दर्जाधारी मंत्री श्याम डोभाल ने किया शुभारंभ…. पढ़ें खबर।

 

 

नौगांव । स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए सरकार ग्रामीण इलाकों में आयुष उप चिकित्सा केंद्र खोल रही है, जिससे लोगों को प्राथमिकता उपचार नजदीक केंद्र पर मिले इसी कड़ी में विकासखण्ड के बिंगसी गांव में आयुष्मान आरोग्य मंदिर स्वास्थ्य उपकेंद्र का विधिवत शुभारंभ कर दिया गया।
शुभारंभ उपाध्यक्ष अन्य पिछड़ा आयोग राज्य मंत्री श्याम डोभाल ने दीप प्रज्ज्वलित और फीता काटकर किया।
नौगांव के बिंगसी गांव में खुला आयुष विभाग का यह उप स्वास्थ्य केंद्र स्थानीय लोगों के लिए स्वास्थ्य वर्धक साबित होगा और आयुर्वेद के क्षेत्र में संजीवनी का काम करेगा और डोभाल ने क्षेत्र के सभी लोगों को बधाई दी।
यह केंद्र बिंगसी, क्वाडी़, रस्टाडी़, कंडाऊ,किम्मी,पिसाऊं, नैणी,सेवरी ,सहित तमाम गांवो को केंद्र का लाभ मिलेगा,इसके अलावा क्षेत्र में बच्चों और गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण की व्यवस्था केंद्र पर होगी जो इस क्षेत्र के लिए उपयोगी था।
सहायक चिकित्साधिकारी डाक्टर रोहित भंडारी ने बताया कि बिंगसी गांव में आयुष विभाग की तरफ उप स्वास्थ्य केन्द्र खोला गया जो आसपास के दर्जनों गांव को लाभ मिलेगा, जिसको लेकर डाक्टरों की तैनाती की भी प्रक्रिया गतिमान है।
आयुष आरोग्य मंदिर का संचालन राष्ट्रपति से उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित हो चुकी पुजा परमार के द्वारा होगा।
कार्यक्रम में ओबीसी आयोग राज्य मंत्री श्याम डोभाल, सहायक चिकित्साधिकारी डॉ रोहित भंडारी, ग्राम प्रधान जगमोहन चौहान, भाजपा नेत्री मीना रावत, बलदेव चौहान,जोगेद्रl राणा,पुजा परमार एनएम, डाक्टर योगेश,शुभम, विजय सिंह, हरपाल सिंह सहित तमाम क्षेत्र के जनप्रतिनिधि और स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे।

Related posts

भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के महान सेनानी वीर चंद्र सिंह गढ़वाली… अवश्य पढ़ें डा.के.एल.तलवाड़ का यह लेख।

Arvind Thapliyal

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तरकाशी जिले के कलस्टर विद्यालयों में परिवहन सुविधा के लिए 15 बसों का फ्लैग ऑफ किया,जिलाधिकारी उत्तरकाशी द्वारा जिला खनिज न्यास फाउण्डेशन एवं अन्टाईड फण्ड की मद से स्वीकृत तीन करोड़ की धनराशि से उत्कृष्ट विद्यालयों में परिवहन सुविधा हेतु नवाचार… पढ़ें ।

Arvind Thapliyal

कर्णप्रयाग महाविद्यालय में रोजगार कौशल प्रशिक्षण का शुभारंभ

Jp Bahuguna

You cannot copy content of this page