Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

एक सप्ताह बाद स्यानाचट्टी से खुला यमुनोत्री नेशनल हाईवे, वैली ब्रिज भी बनकर तैयार,भारी बारिश से 100 मीटर सड़क हुई थी क्षतिग्रस्त, मौसम साफ होते ही युद्धस्तर पर चला मरम्मत कार्य… पढ़ें खबर।

 

 

 

 

बड़कोट। लगातार एक सप्ताह तक बंद रहने के बाद यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग को स्यानाचट्टी क्षेत्र में वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिया गया है। इसके साथ ही यमुना नदी पर बनाया जा रहा वैली ब्रिज भी तैयार हो गया है, जिससे चारधाम यात्रा और स्थानीय लोगों को बड़ी राहत मिली है।

 

पिछले दिनों क्षेत्र में हुई लगातार भारी बारिश के कारण स्यानाचट्टी के समीप भारी भूस्खलन हुआ था। भूस्खलन की चपेट में आने से राष्ट्रीय राजमार्ग का लगभग 100 मीटर हिस्सा गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो गया था, जिसके चलते यमुनोत्री धाम की ओर जाने वाली आवाजाही पूरी तरह बाधित हो गई थी। सड़क बंद होने से तीर्थयात्रियों, स्थानीय निवासियों और व्यापारियों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा।

 

राष्ट्रीय राजमार्ग खंड के अधिशासी अभियंता मनोज रावत ने बताया कि मौसम साफ होते ही विभाग ने मशीनों और कर्मचारियों की मदद से युद्धस्तर पर सड़क खोलने का कार्य शुरू किया। लगातार प्रयासों के बाद बुधवार को मार्ग को सुरक्षित रूप से यातायात के लिए खोल दिया गया है।

 

उन्होंने बताया कि स्यानाचट्टी में यमुना नदी पर निर्माणाधीन वैली ब्रिज का कार्य भी पूरा कर लिया गया है। इससे क्षेत्र में आवागमन और आपदा की स्थिति में वैकल्पिक संपर्क व्यवस्था को मजबूती मिलेगी।

 

अधिशासी अभियंता ने कहा कि मानसून को देखते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग के संवेदनशील स्थानों पर जेसीबी, पोकलेन सहित अन्य मशीनें पहले से तैनात कर दी गई हैं, ताकि भूस्खलन या मलबा आने की स्थिति में मार्ग को शीघ्र खोला जा सके।

 

उन्होंने यात्रियों और स्थानीय लोगों से अपील की कि मानसून के दौरान यात्रा पर निकलने से पहले मौसम और सड़क की स्थिति की जानकारी अवश्य लें तथा प्रशासन और संबंधित विभाग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें। इससे सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित की जा सकेगी।

Related posts

केदारनाथ-गौरीकुण्ड के बीच गधेरे में गिरा श्रद्धालु, टूटी हड्डी 

admin

उपराडी़ गांव में दो दिवसीय ध्याणि मिलन समारोह संपन्न और ग्रामीणों ने किया सम्मानित… पढ़ें।

Arvind Thapliyal

सुलगते जंगल-एमआई-17 हेलीकाप्टर से नरेंद्रनगर रेंज में बुझाई गई वनाग्नि

admin

You cannot copy content of this page