Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

बीज बम अभियान से हरियाली बढ़ाने की पहल, डंडालगांव डम्पिंग क्षेत्र में किया गया बीजों का छिड़काव… पढ़ें खबर।

 

 

बड़कोट। अपर यमुना वन प्रभाग बड़कोट की रंवाई रेंज द्वारा ‘बीज बम सप्ताह’ के अंतर्गत धरासू-यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित डंडालगांव के निकट डम्पिंग क्षेत्र में व्यापक पौधरोपण एवं हरित क्षेत्र विकसित करने की दिशा में विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान विभिन्न प्रजातियों के बीज बम गिराने के साथ-साथ खुले क्षेत्रों में बीजों का छिड़काव भी किया गया, ताकि आगामी वर्षा ऋतु में अधिकाधिक अंकुरण हो सके और क्षेत्र में प्राकृतिक हरियाली विकसित हो।

 

यह अभियान प्रभागीय वनाधिकारी रविन्द्र पुण्डीर के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य भूस्खलन और डम्पिंग से प्रभावित क्षेत्रों में प्राकृतिक वनस्पति का पुनर्जीवन, जैव विविधता का संरक्षण तथा पर्यावरण संतुलन को मजबूत करना है।

 

अभियान में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, ग्रामीणों तथा श्री गुरु रामराय पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सभी प्रतिभागियों ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए बीज बम तैयार करने और उन्हें निर्धारित स्थानों पर डालने में सहयोग किया।

 

इस अवसर पर उप प्रभागीय वनाधिकारी साधुलाल पलियाल ने उपस्थित लोगों को बीज बम अभियान के महत्व की जानकारी देते हुए बताया कि वर्षा ऋतु में इस प्रकार के अभियान से कम लागत में अधिक क्षेत्र को हरित बनाया जा सकता है। उन्होंने सभी से पर्यावरण संरक्षण को जन आंदोलन बनाने और अधिक से अधिक पौधरोपण एवं वन संरक्षण गतिविधियों में सहभागिता निभाने का आह्वान किया।

 

कार्यक्रम में वन क्षेत्राधिकारी आशीष नौटियाल, उप वन क्षेत्राधिकारी मोहब्बत सिंह चौहान सहित वन विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। वन विभाग ने भविष्य में भी ऐसे जनसहभागिता आधारित अभियानों को निरंतर जारी रखने का संकल्प व्यक्त किया।

Related posts

उत्तरकाशी:मुख्य विकास अधिकारी ने ली कृषि, उद्यान, मत्स्य, सिंचाई आदि रेखीय विभागों की समीक्षा बैठक,दिए जरूरी निर्देश

admin

आस्था।कंसेरू मंदिर गृभगृह में विराजमान हुये देवाधिदेव बाबा बौखनाग महाराज,श्रद्धालुओं ने सुख शांति और समृद्धि की कामना कर मांगी मन्नत… पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

यमुना घाटी क्षेत्र में भारी ओलावृष्टि से फसलों को भारी नुक़सान काश्तकारों के सामने रोजी रोटी का संकट.. पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page