Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

छेणद खालसी के आपदा प्रभावित परिवारों से मिले दीपक बिजल्वाण राहत कार्यों के लिए 10 लाख की घोषणा,प्रभारी मंत्री सौरभ बहुगुणा से दूरभाषा पर कराई ग्रामीणों की वार्ता, प्रभावितों को हरसंभव सहयोग का दिलाया भरोसा… पढ़ें खबर।

 

 

 

 

उत्तरकाशी। यमुनोत्री विधानसभा क्षेत्र में भारी बारिश और भूस्खलन से प्रभावित परिवारों की समस्याओं को लेकर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष एवं क्षेत्र के सक्रिय नेता दीपक बिजल्वाण ने राजकीय प्राथमिक विद्यालय छेणद खालसी पहुंचकर प्रभावित ग्रामीणों से मुलाकात की। उन्होंने आपदा प्रभावित परिवारों की समस्याओं और मांगों को गंभीरता से सुना तथा उनके समाधान के लिए प्रशासन और संबंधित विभागों के समक्ष प्रभावी ढंग से पैरवी करने का भरोसा दिलाया।

 

बताया गया कि कुछ दिन पूर्व क्षेत्र में हुई भारी बारिश के कारण भूस्खलन से कई परिवार प्रभावित हुए हैं। आपदा के बाद प्रभावित परिवारों को विभिन्न समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बिजल्वाण के समक्ष अपनी समस्याएं रखते हुए राहत, सुरक्षा और स्थायी समाधान की मांग उठाई।

 

इस दौरान दीपक बिजल्वाण ने ग्रामीणों की प्रदेश के प्रभारी मंत्री सौरभ बहुगुणा से दूरभाष के माध्यम से वार्ता कराई। बातचीत के दौरान ग्रामीणों ने आपदा से उत्पन्न परिस्थितियों और अपनी समस्याओं से मंत्री को अवगत कराया। इस पर प्रभारी मंत्री ने ग्राम पंचायत छेणद में आपदा राहत एवं आवश्यक कार्यों के लिए जिला योजना मद से 10 लाख रुपये की धनराशि उपलब्ध कराने की घोषणा की। साथ ही प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहयोग और आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने का भरोसा भी दिलाया।

 

दीपक बिजल्वाण ने कहा कि प्रभावित परिवारों की प्रत्येक जायज मांग को संबंधित प्रशासन और विभागों तक पूरी मजबूती के साथ पहुंचाया जाएगा। उन्होंने कहा कि आपदा प्रभावित परिवारों की समस्याओं के स्थायी और समुचित समाधान के लिए सभी संबंधित विभागों के बीच समन्वय स्थापित कर लगातार प्रयास किए जाएंगे।

 

उन्होंने प्रभावित ग्रामीणों को अपनी ओर से भी हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाते हुए कहा, “आपदा की इस घड़ी में प्रभावित परिवार अकेले नहीं हैं। उनका दुःख हमारा दुःख है और हर चुनौती में हम उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहेंगे।

 

ग्रामीणों ने राहत कार्यों के लिए धनराशि की घोषणा और उनकी समस्याओं को शासन स्तर तक पहुंचाने की पहल पर उम्मीद जताई कि जल्द ही प्रभावित क्षेत्र में आवश्यक राहत एवं सुरक्षा कार्य शुरू होंगे।

Related posts

हादसा।धरासू महरगांव मोटरमार्ग पर वाहन दुर्घटनाग्रस्त छःलोग घायल एक की मौके पर मौत… पढ़ें।

Arvind Thapliyal

जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान बड़कोट उत्तरकाशी में आज टीचर एडुकेटर फोरम की एक बैठक और महानिदेशक के पत्रानुसार प्रतिनियुक्ति को लेकर जताई नाराजगी… पढ़ें।

Arvind Thapliyal

राजकीय महाविद्यालय टटाऊं बड़कोट में लगने वाला विधिक सेवा प्राधिकरण का शिविर स्थगित जनपद में प्रभावी है धारा 163…. पढ़ें।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page