Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
Uncategorized उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

यमुनोत्री धाम में यात्रा व्यवस्था को लेकर अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई, प्रशासन ने दी कड़ी चेतावनी,यमुनोत्री पैदल मार्ग पर जाम की खबरें पूरी तरह भ्रामक,यात्रा मैनेजमेंट के तहत सुरक्षा के लिए नियंत्रित की जा रही भीड़: एसडीएम

बड़कोट ।यमुनोत्री पैदल मार्ग पर भारी जाम और अव्यवस्था का दावा करने वाले सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो का प्रशासन ने संज्ञान लिया है। उप जिलाधिकारी बृजेश तिवारी ने इन दावों को पूरी तरह खारिज करते हुए इन्हें भ्रामक करार दिया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यात्रा सुचारू रूप से चल रही है और मार्ग पर कहीं भी जाम जैसी स्थिति नहीं है। प्रचारित वायरल वीडियो चार पाँच दिन पुराना है।

एसडीएम ने बताया कि यमुनोत्री पैदल ट्रैक रूट पर पैदल चलने वाले श्रद्धालुओं के साथ-साथ घोड़े-खच्चर, डंडी और कंडी से यात्रा करने वाले यात्रियों की संख्या काफी अधिक है। संकरे रास्तों पर यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और किसी भी प्रकार की अफरा-तफरी से बचने के लिए वहाँ तैनात पुलिस कर्मियों द्वारा समय-समय पर भीड़ को नियंत्रित किया जाता है।यह यात्रा मैंजेमेंट का एक पार्ट है। उन्होंने कहा कि यह व्यवस्था श्रद्धालुओं की सुगम और सुरक्षित यात्रा के लिए ही बनाई गई है जिसे कुछ तत्वों द्वारा जाम कहकर प्रसारित किया जा रहा है। उप जिलाधिकारी ने दोहराया कि प्रशासन चारधाम यात्रियों की सुरक्षा और सुचारू दर्शन के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और मार्ग पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। उन्होंने कहा कि वीडियों को प्रचारित करने वालों के ख़िलाफ़ सुसंगत धाराओं में कठोर कार्यवाही की जाएगी।

Related posts

भर्ती घोटालों में अपनी कलई खुलने के डर से कर रही है कांग्रेस विरोध प्रदर्शन:-प्रकाश रावत

admin

महिला उद्यमी उर्वशी उनियाल को ‘साईं सृजन पटल’ ने किया सम्मानित… पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

नगर पालिका बड़कोट में पंपिंग योजना के लिये धन आवंटित करने की उठी मांग मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page