Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी एक्सक्लूसिव देश विदेश बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

बड़ी खबर-खरसाली ग्राम सभा की चेतावनी: अनुबंध और टैक्स के बिना नहीं होगा हेली संचालन, 19 अप्रैल से रोकने का निर्णय….

सुनील थपलियाल उत्तरकाशी।
जनपद उत्तरकाशी के यमुनोत्री धाम के प्रमुख पड़ाव खरसाली में ग्राम सभा की एक महत्वपूर्ण आम बैठक आयोजित की गई। बैठक ग्राम प्रधान श्रीमती नीलम उनियाल की अध्यक्षता में संपन्न हुई, जिसमें गांव के दर्जनों लोगों ने भाग लिया।

बैठक में आगामी चारधाम यात्रा को लेकर व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। विशेष रूप से हेली सेवाओं के संचालन को लेकर ग्राम सभा ने कड़ा रुख अपनाया। सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि क्षेत्र में संचालित होने वाली हेली कंपनियों को ग्राम सभा के साथ विधिवत अनुबंध करना होगा।

ग्राम सभा ने स्पष्ट किया कि हेली कंपनियों को स्थानीय स्तर पर सुरक्षा, व्यवस्थाओं और अन्य आवश्यक सुविधाओं के मद्देनजर निर्धारित टैक्स भी देना होगा। यह निर्णय ग्रामीणों के हितों और क्षेत्रीय विकास को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।

बैठक में यह भी चेतावनी दी गई कि यदि हेली कंपनियां ग्राम सभा के साथ अनुबंध नहीं करती हैं और निर्धारित नियमों का पालन नहीं करती हैं, तो 19 अप्रैल से उनके संचालन को खरसाली क्षेत्र में नहीं होने दिया जाएगा।

ग्राम प्रधान नीलम उनियाल ने कहा कि ग्राम सभा क्षेत्र में होने वाली सभी गतिविधियों में स्थानीय लोगों की भागीदारी और अधिकार सुनिश्चित करना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि नियमों का पालन करने वाली कंपनियों का ही संचालन क्षेत्र में स्वीकार किया जाएगा।

बैठक में मौजूद ग्रामीणों ने इस निर्णय का समर्थन करते हुए एकजुटता दिखाई और प्रशासन से भी इस विषय में सहयोग की अपेक्षा जताई। इस मौके पर ग्राम प्रधान श्रीमती नीलम उनियाल ,क्षेत्र पंचायत प्रतिनिधि रणवीर राणा, विपिन उनियाल सहित दर्जनों ग्रामीण मौजूद थे।

Related posts

जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान बड़कोट उत्तरकाशी में आज टीचर एडुकेटर फोरम की एक बैठक और महानिदेशक के पत्रानुसार प्रतिनियुक्ति को लेकर जताई नाराजगी… पढ़ें।

Arvind Thapliyal

संघर्षों की प्रतिमा चिन्यालीसौड़ के तीन पुल और 80 साल का इतिहास….शीषपाल गुसांई का लेख जरूर पढ़ें।

Arvind Thapliyal

साईं सृजन पटल के संयोजक ने पर्यावरण दिवस पर किया वृक्षारोपण का आह्वान… पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page