Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
Uncategorized उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

चारधाम यात्रा व्यवस्था को लेकर पुलिस सख्त,गलत तरीके से लगे वाहनों पर चालानी कार्रवाई शुरू…. पढ़ें खबर।

बड़कोट। आगामी चारधाम यात्रा को सुव्यवस्थित, सुरक्षित और सुगम बनाने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। यात्रा के मद्देनजर नगर क्षेत्र में ट्रैफिक व्यवस्था को सुधारने के लिए व्यापक अभियान चलाया जा रहा है, ताकि श्रद्धालुओं और स्थानीय नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
इसी क्रम में पुलिस द्वारा बड़कोट नगर पालिका क्षेत्र में यमुनोत्री हाईवे के किनारे अवैध रूप से खड़े वाहनों को हटाने की कार्रवाई तेज कर दी गई है। सड़कों के किनारे खड़े वाहनों के कारण अक्सर जाम की स्थिति उत्पन्न हो जाती है, जिससे यात्रा के दौरान यातायात व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका रहती है। इसे देखते हुए पुलिस पहले चरण में वाहन स्वामियों को चेतावनी देकर अपने वाहन हटाने के निर्देश दे रही है।
इसके बावजूद जो लोग निर्देशों की अनदेखी कर रहे हैं, उनके खिलाफ सख्त चालानी कार्रवाई भी अमल में लाई जा रही है। ट्रैफिक एसआई वीरेंद्र सिंह पंवार के नेतृत्व में चलाए जा रहे इस अभियान के दौरान आधा दर्जन से अधिक वाहनों के चालान किए गए। पुलिस ने ऐसे वाहन स्वामियों को फोन के माध्यम से भी सूचना दी, लेकिन वाहन न हटाने पर नियमों के तहत कार्रवाई की गई।
यह अभियान केवल बड़कोट तक सीमित नहीं है, बल्कि यमुनोत्री यात्रा मार्ग के प्रमुख पड़ावों जैसे नौगांव, बरनीगाड और डामटा में भी लगातार चलाया जा रहा है। पुलिस द्वारा इन क्षेत्रों में सड़क किनारे खड़े वाहनों को हटवाया जा रहा है, ताकि यात्रा के दौरान यातायात सुचारू रूप से संचालित हो सके।

Related posts

बागेश्वर :विधानसभा उपचुनाव में भाजपा की जीत पर सीएम ने बागेश्वर की जनता का आभार ब्यक्त किया

Jp Bahuguna

प्रख्यात शिक्षक सीएम सेमवाल नहीं रहे.पढ़े पूरी खबर…..

admin

आईआईटी कानपुर और समग्र शिक्षा के तत्वावधान में चलाया जन जागरूकता अभियान और छात्र छात्राओं को दी कौशल विकास प्रशिक्षण की जानकारी… पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page