Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

आस्था।वैसाखी के पावन पर्व पर श्रद्धालुओं के लिए विधि-विधान से खुले सोमेश्वर महाराज के कपाट…. पढ़ें समाचार।

बड़कोट। वैशाखी के पावन पर्व पर मंगलवार को मां यमुना के शीतकालीन प्रवास स्थल खरसाली (खुशीमठ) गांव स्थित ईष्ट देवता सोमेश्वर महादेव मंदिर के कपाट वैदिक मंत्रोच्चार के साथ श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए गए। कपाटोद्घाटन के अवसर पर पूरे क्षेत्र में धार्मिक आस्था और उत्साह का माहौल देखने को मिला।
इस अवसर पर मंदिर परिसर में भव्य धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। सुबह पुरोहितों द्वारा विधिवत हवन-पूजन के बाद कपाट खोले गए, जिसके उपरांत भगवान सोमेश्वर महादेव का रुद्राभिषेक एवं विशेष पूजा-अर्चना की गई। साथ ही श्रद्धालुओं के लिए विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया।
पौराणिक परंपरा के अनुसार खरसाली स्थित सोमेश्वर महादेव मंदिर के कपाट शीतकाल में चार माह के लिए बंद रहते हैं और वैशाखी पर्व पर विधिवत रूप से पुनः खोले जाते हैं। कपाट खुलने के साथ ही क्षेत्र में धार्मिक गतिविधियों का शुभारंभ हो जाता है।
कपाट खुलने के बाद दूर-दराज से पहुंचे श्रद्धालुओं सहित गीठ पट्टी क्षेत्र के 12 गांवों के श्रद्धालुओं ने मंदिर पहुंचकर भगवान सोमेश्वर महादेव के दर्शन किए, भेंट चढ़ाई और सुख-समृद्धि की कामना की।
इस मौके पर ग्राम प्रधान नीतू उनियाल, क्षेत्र पंचायत सदस्य रंजिता राणा, पुजारी संतोष उनियाल, मदन मोहन उनियाल, प्रेम बल्लभ उनियाल, पुरुषोत्तम उनियाल, बिपिन उनियाल, रणवीर राणा, जयवीर रावत, सूरज तोमर, किशन सिंह राणा, सुगा सिंह, वृजमोहन तोमर, अनिल राणा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Related posts

कल से फील्ड में दिखाई देंगे सीएम तीरथ सिंह रावत,ले सकते है बड़े फैसले

admin

रंवाई क्षेत्र में गायन की एक विधा है छोड़ा गीत जो अक्सर बड़े बुजुर्गों द्वारा गाये जाते है,आप भी सुने वीडियो के माध्यम से सुरीली आवाज में……

admin

मौसम विभाग की चेतावनी 7अगस्त को स्कूल कालेज रहेंगे बंद।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page