Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

चंचल शर्मा बने यमुनाघाटी के नये सीओ कार्यभार संभालते ही चारधाम यात्रा व्यवस्था चाक-चौबंद की करने पर कही ये बात‌…. पढ़ें समाचार।

बड़कोट। यमुना घाटी के नवनियुक्त पुलिस क्षेत्राधिकारी चंचल शर्मा ने कहा कि आगामी चारधाम यात्रा को सुगम एवं सुरक्षित ढंग से संचालित करना उनकी पहली प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहेगा और ‘अतिथि देवो भव’ की भावना के साथ यात्रा संचालन किया जाएगा, जिससे श्रद्धालु शांतिपूर्ण ढंग मां यमुना के दर्शन कर सकें।
सोमवार को बड़कोट में आयोजित पत्रकार वार्ता में क्षेत्राधिकारी चंचल शर्मा ने बताया कि चारधाम यात्रा की तैयारियों के तहत विभिन्न यात्रा चौकियों पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। साथ ही प्रमुख स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं। यात्रा मार्ग पर घोड़ा-खच्चर, डंडी-कंडी संचालन के लिए रोटेशन व्यवस्था लागू की जा रही है, जिससे यात्रा शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।
उन्होंने बताया कि सुरक्षा के मद्देनजर यात्रा मार्ग पर स्थित होटलों, ढाबों में कार्यरत कर्मचारियों, डंडी-कंडी संचालकों तथा दुकानदारों का सत्यापन किया जा रहा है। इसके अलावा नशा मुक्ति और महिला अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए विशेष कार्ययोजना तैयार कर सख्ती से लागू की जाएगी।
क्षेत्राधिकारी ने कहा कि क्षेत्र में नशे की रोकथाम एवं तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए मुखबिर तंत्र को और अधिक मजबूत किया जाएगा। इस अवसर पर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सुभाष चंद्र और वरिष्ठ उपनिरीक्षक रणवीर चौहान सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।

Related posts

जनपद के नवनियुक्त जिलाधिकारी डॉ० मेहरबान सिंह बिष्ट ने काशी विश्वनाथ के दर्शन करने के बाद संभाला पदभार।

Arvind Thapliyal

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने विकसित भारत संकल्प यात्रा के वाहनों को दिखाई हरी झंडी,कहा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को हर व्यक्ति तक पहुंचाना है लक्ष्य

Jp Bahuguna

उत्तरकाशी, बड़कोट, चिन्यालीसौड़ जीते निर्दलीय और नौगांव भाजपा व पुरोला में कांग्रेस प्रत्याशी बिहारी जीते… पढ़ें।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page