Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

घरेलू गैस संकट से जूझ रहा बड़कोट, सिलेंडर के लिए रातभर लाइन में डटे लोग…. पढ़ें खबर।

बड़कोट (उत्तरकाशी)।बड़कोट क्षेत्र में घरेलू गैस की भारी किल्लत से आम जनता को गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थिति इतनी विकट हो गई है कि गैस सिलेंडर पाने के लिए लोगों को रातभर लाइन में डटे रहना पड़ रहा है।

रविवार को गैस की गाड़ी आने की सूचना मिलते ही सोमवार से ही लोग रामलीला मैदान में जुटने लगे। कई उपभोक्ताओं ने अपने सिलेंडर लाइन में लगाकर वहीं डेरा डाल लिया। हालात यह रहे कि दर्जनों लोग पूरी रात सिलेंडरों की चौकीदारी करते हुए वहीं जमीन पर सोए रहे, ताकि उनका नंबर न छूट जाए।

मंगलवार को जैसे ही गैस की सप्लाई पहुंची, मौके पर अफरातफरी का माहौल बन गया। लंबी कतारों और बढ़ती भीड़ के कारण स्थिति नियंत्रण से बाहर होने लगी, जिसके बाद पुलिस और प्रशासन को हस्तक्षेप करना पड़ा और व्यवस्था संभालनी पड़ी।

स्थानीय लोगों का कहना है कि कई उपभोक्ता पिछले एक महीने से गैस का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन लंबी लाइन के कारण उनका नंबर ही नहीं आ पा रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों की स्थिति और भी खराब बताई जा रही है।

ग्रामीण विपिन जयाड़ा ने बताया कि गैस एजेंसी द्वारा केवल कस्बों में ही रिफिलिंग की जा रही है, जबकि ग्रामीण इलाकों में पिछले तीन महीनों से गैस सप्लाई नहीं पहुंच पाई है। उन्होंने आरोप लगाया कि एजेंसी व्यवस्थित तरीके से कार्य नहीं कर रही है, जिससे लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि मामले में तत्काल हस्तक्षेप कर ग्रामीण क्षेत्रों में भी नियमित गैस आपूर्ति सुनिश्चित की जाए, ताकि आम जनता को राहत मिल सके।

Related posts

“Garib Kalyan Sammelan” – the Prime Minister’s conversation in the biggest single-program, read the full news *

admin

उत्तरकाशी:बड़कोट में नालसा एवं महिला आयोग के तत्वावधान में महिलाओं के कानूनी अधिकार विषय पर हुई जागरूकता गोष्ठी

admin

बड़ी खबर।पंचायतों का कार्यकाल समाप्त अब बैठेंगे प्रशासक आदेश जारी… पढ़ें।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page