नौगांव । यमुना घाटी पृथक जनपद की मांग कम होने का नाम नहीं ले रही है, शुक्रवार को यमुनोत्री पृथक जनपद संघर्ष समिति ने नौगांव नगर पंचायत के शिव मंदिर परिसर में एक बैठक आहूत की जिसमें पृथक जनपद को लेकर विचार विमर्श हुआ और आगामी अपनी मांगों को लेकर रूरेखा तैयार हुई और क्षेत्रीय लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि सरकार पृथक जनपद की मांग को जल्द नहीं मानती है तो यमुना घाटी के लोग प्रत्येक तहसील से लेकर राजधानी देहरादून तक उग्र आंदोलन करेंगे।
मालूम हो कि चार पृथक जनपदों की घोषणा तात्कालिक मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने वर्ष 2011 में की थी, इसी घोषणा में यमुनोत्री पृथक जनपद भी एक था,जिसकी मांग अब तेज हो गई है, बैठक में पंहुचे वक्ताओं ने बताया कि पृथक जनपद की मांग भौगोलिक दृष्टि से बहुत जरूरी है क्योंकि उत्तरकाशी जाना यमुना घाटी के लिए बहुत दूर है जिससे छोटे छोटे कामों के लिए लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
बैठक में विकासखण्ड नौगांव,पुरोला, मोरी सहित तीनों विकासखण्ड के जनप्रतिनिधि और स्थानीय लोग उपस्थित थे, जिसमें लोगों ने एक सूर में आवाज दी और सरकार को चेतावनी दी है कि यदि सरकार जल्द पृथक जनपद को अस्तित्व में नहीं लाती है,तो उग्र आंदोलन होगा।
इन्होंने कहा…. उत्तराखंड की तात्कालिक पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने वर्ष 2011 में चार नये जिले बनाने की घोषणा की थी जिसमें यमुनोत्री पृथक जनपद भी एक था,जिसको लेकर वर्ष 2018 से लेकर आजतक लगातार मांग की जा रही है,कि यमुनोत्री को पृथक जनपद बनाया जाये।
यमुनोत्री पृथक जनपद के सदस्य अबल चंद कुमाई,सुनिल थपलियाल,भरत सिंह चौहान, महावीर पंवार ने बताया कि यमुनोत्री पृथक जनपद के लिए संघर्ष समिति ने वर्ष 2018 से आंदोलन किया और इसके लिये अनिश्चितकालीन अनशन और भूख हड़ताल जैसा उग्र आंदोलन हुआ है।
अब फिर आंदोलन की आग समुचे यमुना घाटी में सुलग रही है,और पूरी घाटी आंदोलन के लामबंद तरिके उग्र आंदोलन की रणनीति बना रही है।
बैठक में चार पृथक जनपद समिति के अध्यक्ष अबल चंद कुमाई,भरत सिंह चौहान, महावीर पंवार, विपिन उनियाल, विपिन रावत व्यापार मंडल अध्यक्ष, चंद्र शेखर पंवार, रमेश डोभाल, सुरेश डिमरी,भगवती बिजल्वाण,किशन राणा,, रणवीर राणा, हरदेव रावत, दीपक धीमान, जगवीर रावत, सचिन कुमार,रोहित रावत,सहित क्षेत्र के पचास से अधिक ग्राम प्रधान और सैकड़ों सामाजिक कार्यकर्ता और स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

