Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
Uncategorized उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

अतिथि देवो भव: की परंपरा निभाएगा यमुनाघाटी व्यापार मंडल.. पढ़ें समाचार।

नौगां।प्रान्तीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल यमुनाघाटी कार्य समिति की बैठक पिनाठिया बिष्ठा रिट्रीट, सुनारा छानी विनगदेरा में जिलाध्यक्ष कबूल सिंह पंवार की अध्यक्षता में आयोजित की गई।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्रदेश उपाध्यक्ष उपेंद्र सिंह असवाल, प्रदेश संगठन मंत्री तिलकचंद रमोला एवं जिलाध्यक्ष कबूल सिंह पंवार द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।
बैठक में यात्रा से जुड़े सभी व्यापारिक कस्बों में आने वाले ग्राहकों एवं श्रद्धालुओं के साथ “अतिथि देवो भव:” की परंपरा निभाने पर विशेष जोर दिया गया। साथ ही पदाधिकारियों द्वारा व्यापार से जुड़ी समस्याओं एवं सुझावों पर विस्तार से चर्चा की गई।
इस दौरान ऑनलाइन व्यापार से प्रभावित स्थानीय कारोबार, फड़-फेरी वालों पर प्रतिबंध, राष्ट्रीय राजमार्ग चौड़ीकरण से प्रभावित व्यापारियों की समस्याएं, खाद्य लाइसेंस बनवाने एवं नवीनीकरण की प्रक्रिया सहित विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया।
इसके अलावा जिन नगर इकाइयों का कार्यकाल पूर्ण हो चुका है, वहां शीघ्र चुनाव कराने, संगठन की गतिविधियों को बढ़ाने, सभी नगर इकाइयों की नियमित बैठक सुनिश्चित करने तथा अधिक से अधिक व्यापारियों को संगठन से जोड़ने पर बल दिया गया।
बैठक में जिला महामंत्री सुरेन्द्र रावत, चतर सिंह चौहान, लायवीर कलूड़ा, हरदेव राणा, सुनील भंडारी, अरविंद खंडूरी, नवीन दमीर, नितिन चौहान, राजेश नेगी, राजीव अग्रवाल, नितीन रमोला, अंकित पंवार, धनवीर रावत, प्रदीप, वर्षा रावत, प्रमिला चौहान, अमित रावत समेत अनेक व्यापारी उपस्थित रहे।

Related posts

कांग्रेस में टिकटों के चयन के लिए अविनाश पांडे को बनाया गया कमेटी का चेयरमैन

admin

उत्तरकाशी:जिलाधिकारी पहुंचे मंडवे के खेतों में,स्वयं क्रॉप कटिंग कर जांची उपज क्षमता

admin

चकराता महाविद्यालय में हिमालय दिवस पर निकाली गई जनजागरण रैली

admin

You cannot copy content of this page