Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

दुखद।पुरोला मोटर मार्ग कार दुर्घटनाग्रस्त एक युवक की मौके पर मौत… पढ़ें खबर।

नौगांव । पुरोला मोटर मार्ग पर एक अल्टो कार UA07K2034 दुर्घटनाग्रस्त हो गई जिसमें खाटल के ग्राम डाबरा निवासी युवक बिशन लाल पुत्र सुद्रा 30,वर्षीय की मौके पर मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि वाहन नौगांव से पुरोला की तरफ जा रहा था तो नौगांव से दो किलोमीटर दूर द्वारा सेरी तोक के समीप कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई और कार लगभग 150मीटर दूर गहरी खाई में गिरी जहां युवक की मौके पर मौत हो गई।
मृतक युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौगांव में पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया जहां पंचनामा करके पोस्टमार्टम कर परिजनों के सुपुर्द किया जायेगा।

मामले पर चौकी प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि नौगांव के समीप एक वाहन दुर्घनाग्रस्त हो गया जिसमें एक युवक बिशन लाल 30,वर्षीय की मौके पर मौत हो गई जिसका नौगांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पोस्टमार्टम किया जा रहा है, उसके बाद मृतक का शव परिजनों को सौंप दिया जायेगा।

Related posts

धारी क्षेत्र में तेंदुए का आतंक, घास काटने गयी महिला पर हमला, हिम्मत से बचाई जान,पढ़े पुरी खबर…..

Team Yamunotri Express

पर्यटन मेले में पहुंचे पूर्व विधायक, बोले—प्राकृतिक संपदा के संरक्षण के साथ बुनियादी सुविधाओं का विकास जरूरी,कुशकल्याण को राष्ट्रीय पर्यटन मानचित्र पर दिलाएंगे मजबूत पहचान : सजवाण

Arvind Thapliyal

नौगांव में भारी बारिश ने मचाई तबाही दर्जनों परिवारों पर मंडराया खतरा… पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page