Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

गगनानी में पांच दिवसीय ‘कुंड की जातर’ बसन्त महोत्सव का भव्य शुभारम्भ, देव डोलियों व लोक संस्कृति ने बढ़ाई रौनक…. पढ़ें खबर।

बड़कोट।जनपद उत्तरकाशी के गगनानी बड़कोट में जिला पंचायत के तत्वावधान में आयोजित पांच दिवसीय कुंड की जातर (बसन्त महोत्सव) का शुभारम्भ धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक उल्लास के बीच हुआ। बाबा बौखनाग देवता की उत्सव डोली की पावन उपस्थिति में कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन यमुनोत्री विधायक संजय डोभाल तथा जिला पंचायत अध्यक्ष रमेश चौहान ने दीप प्रज्वलित कर किया। रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ मेले का आगाज होते ही क्षेत्र में उत्सव का माहौल बन गया।
महोत्सव में बाबा बौखनाग की देव डोलि के दर्शन श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। पारंपरिक लोकगीतों और नृत्यों के साथ रवांई क्षेत्र की पारंपरिक नृत्यों ने मेले को सांस्कृतिक रंगों से भर दिया। स्थानीय कलाकारों ने मंच पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया।
मेले में सरकारी एवं गैर सरकारी विभागों द्वारा लगाए गए स्टालों के माध्यम से योजनाओं की जानकारी और स्थानीय उत्पादों का प्रदर्शन किया गया। मेलार्थियों के लिए मनोरंजन, खान-पान और खरीददारी की भी विशेष व्यवस्था रही।
कुंड की जातर बसन्त महोत्सव को क्षेत्र की पौराणिक परम्पराओं और सामुदायिक एकता का प्रतीक माना जाता है। यह मेला धार्मिक आस्था के साथ-साथ स्थानीय संस्कृति के संरक्षण और सामाजिक मेल-मिलाप का महत्वपूर्ण मंच भी है। आयोजकों के अनुसार आगामी दिनों में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों, लोक प्रस्तुतियों और धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन जारी रहेगा। इस मौके पर विधायक सजंय डोभाल, जिला पंचायत अध्यक्ष रमेश चौहान,समाजसेवी अजबीन पंवार, जिला पंचायत सदस्य भरत सिंह बिष्ट, हीरालाल, बुद्धि राणा ,सुखदेव रावत, विजय बधानी, दीपेंद्र कोहली,समाजसेवी शरद चौहान, रोहित जूदयाल,ग्राम प्रधान श्रीमती उर्मिला बिष्ट , क्षेत्र पंचायत श्रीमती अनुजा बिष्ट ,बौखनाग देवता माली संजय डिमरी ,समिति के अध्यक्ष जैयेद्र सिंह रावत ,यशवंत रावत,विनोद रावत, गोपाल डोभाल ,पवन नौटियाल, गोपाल बिष्ट, कपिल रावत, रमेश रावत ,भरत रावत, अमित रावत, अंकित डिमरी, रमेश बिष्ट, कमला जुड़ियाल, महावीर बिष्ट, धर्मेंद्र बिष्ट, कोतवाल सुभाष चंद्र , दरोगा रणवीर चौहान सहित सैकड़ो लोग उद्घाटन के साक्षी बने। कार्य्रकम का संचालन शिक्षक प्रमोद रावत ,दिनेश भारती, सुमन प्रसाद डिमरी ने किया।

Related posts

गौ माता राष्ट्र माता की टोपी पहनकर सिद्धार्थ नौटियाल ने ली सभासद पद की शपथ ; गौ संरक्षण का दिया बड़ा संदेश… पढ़ें।

Arvind Thapliyal

सफलता।बड़कोट पुलिस टीम ने ईनामी फरार वारंटी को किया गिरफ्तार…. पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

चकराता महाविद्यालय:-लोकपर्व हरेला के तहत वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण व संवर्धन का लिया सामूहिक संकल्प

admin

You cannot copy content of this page