Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

यूसीसी एक वर्ष पूर्ण होने पर जिला प्रशासन ने किया भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम, कानून की दी गई विस्तृत जानकारी.. पढ़ें खबर।

बड़कोट।समान नागरिक संहिता (यूसीसी) कानून के एक वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर जिला प्रशासन द्वारा बड़कोट आईटीआई परिसर में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनसमूह को यूसीसी कानून के उद्देश्य, महत्व और इसके प्रावधानों की विस्तृत जानकारी दी गई।
कार्यक्रम की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी (एडीएम) मुक्ता मिश्रा ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष श्याम उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य आम नागरिकों को यूसीसी कानून के प्रति जागरूक करना तथा इसके सामाजिक और कानूनी प्रभावों को सरल भाषा में समझाना था।
एडीएम मुक्ता मिश्रा ने अपने संबोधन में कहा कि यूसीसी कानून समाज में समानता, न्याय और समान अधिकार सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने बताया कि इस कानून से विवाह, तलाक, उत्तराधिकार और संपत्ति से जुड़े मामलों में समान नियम लागू होंगे, जिससे समाज में भेदभाव कम होगा और पारदर्शिता बढ़ेगी।
मुख्य अतिथि श्याम ने कहा कि यूसीसी कानून सामाजिक सुधार की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल है और इससे समाज में समानता की भावना मजबूत होगी। उन्होंने लोगों से कानून की सही जानकारी लेने और इसके सकारात्मक पहलुओं को अपनाने का आह्वान किया।कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी गईं, जिससे लोगों में उत्साह का माहौल बना रहा। जिला प्रशासन ने भविष्य में भी ऐसे जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने की बात कही, ताकि आम जनमानस तक कानून से संबंधित सही और स्पष्ट जानकारी पहुंचाई जा सके।
कार्यक्रम में यूपी उपजिलाधिकारी बृजेश कुमार तिवारी डीएफओ रविन्द्र पुंडीर, आईटीआई प्रधानाचार्य हरिप्रसाद सेमवाल, राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) अधिशासी अभियंता मनोज रावत, लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता सीताराम डोभाल, विद्युत विभाग के सहायक अभियंता अजय सेमवाल, तहसीलदार रेनु सैनी, नायब तहसीलदार खजान असवाल, ग्राम प्रधान किरन रावत, कार्यकारी अधिकारी उमेश सुयाल,शिवानी रावत सहित सैकड़ों गणमान्य नागरिक, छात्र-छात्राएं और स्थानीय लोग मौजूद रहे।

Related posts

भारतीय ज्ञान परम्परा का सार हैं उपनिषद : धामी

Arvind Thapliyal

बिजली चोरी के मामले में 82 ग्रामीणों पर मुकदमा दर्ज, विजिलेंस की छापामारी में रंगेहाथों पकड़ा

admin

खरादी में व्यापार मंडल का हुआ गठन इन्हे दी जिंबेवारी… पढ़ें।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page