Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

पीएम मोदी के मन की बात में कही देश के भविष्य की बात: विधायक दुर्गेश्वर लाल

नौगांव । प्रखंड के अंतर्गत प्रधानमंत्री मोदी के 130वें संस्ककरण मन की बात कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें नौगांव मंडल क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ता पंहुचे और प्रधानमंत्री मोदी की मन की बात सुनी।
मालूम हो कि यह कार्यक्रम नौगांव के मुराडी़ बूथ में भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष श्याम डोभाल और मंडल अध्यक्ष अमीता परमार की अध्यक्षता में मनाया गया जिसमें पीएम के मन की बात की सरहाना की गई।
पीएम मोदी के मन की बात कार्यक्रम में पंहुचे पुरोला विधायक दुर्गेश्वर लाल ने बताया कि यह पीएम मोदी के मन की बात का 130वां संस्करण था और इसमें पीएम ने स्वच्छता अभियान सहित कृषि बागवानी और देश की सांस्कृतिक, धार्मिक और नैतिक मुल्यों पर जोर दिया और बताया कि उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में हुआ हिमपात खेती किसानी और जलवायु परिवर्तन के लिये संजीवनी का काम करेगा।
इसके अलावा पीएम ने देश की जनता को गणतंत्र दिवस की बधाई दी और आपसी भाईचारे का संदेश भी अपने मन की बात कार्यक्रम में शामिल किया।
पीएम मोदी के मन की बात कार्यक्रम में विधायक दुर्गेश्वर लाल,मंडल अध्यक्ष अमीता परमार, पूर्व जिलाध्यक्ष श्याम डोभाल, राज्य मंत्री जगत चौहान,नौगांव नगर पंचायत अध्यक्ष विजय कुमार, मंडल महामंत्री प्रताप चौहान,जिला उपाध्यक्ष कमला राणा सहित क्षेत्र के तमाम जनप्रतिनिधि और स्थानीय लोग मौजूद रहे।

Related posts

बड़कोट में पेयजल लाइनों की लीकेज से फिर गहराया जल संकट, जय हो ग्रुप ने की दुरुस्तीकरण की उठाई मांग… पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

धूमधाम से मनाया गया राजकीय महाविद्यालय बड़कोट का वार्षिकोत्सव मेधावी छात्र छात्राओं को किया सम्मानित… पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

मोरी के नैटवाड़ क्षेत्र में आयोजित हुआ विराट हिन्दू सम्मेलन सैकड़ों लोग हुए शामिल… पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page