Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
Uncategorized उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर कार दुर्घटनाग्रस्त चालक सुरक्षित

नौगांव।यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर नौगांव ब्लॉक के पास एक आल्टो कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे के वक्त वाहन में केवल चालक मौजूद था, जिसे हल्की चोटें आई हैं। राहत की बात यह रही कि कोई गंभीर जनहानि नहीं हुई।

जानकारी के अनुसार, दुर्घटनाग्रस्त वाहन उत्तराखंड पुलिस विभाग में तैनात जवान शुरवीर सिंह का बताया जा रहा है। वह अपने तैनाती स्थल की ओर जा रहे थे, तभी अचानक वाहन अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर गया, जिससे यह हादसा हुआ।

दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और तुरंत सहायता कार्य शुरू किया। इसके साथ ही फायर स्टेशन के जवान भी घटनास्थल पर पहुंचे।

कड़ी मशक्कत के बाद पोकलैंड मशीन की मदद से वाहन को सुरक्षित बाहर निकाला गया। चालक को प्राथमिक उपचार दिया गया है और उनकी स्थिति सामान्य बताई जा रही है।

स्थानीय लोगों ने राहत एवं बचाव कार्य में त्वरित कार्रवाई के लिए फायर स्टेशन की टीम की सराहना की है।

Related posts

बड़ी खबर:खाद्य मंत्री रेखा आर्या एक्सन मूड़ में ,पिथौरागढ़ के जिलापूर्ति अधिकारी को किया निलम्बित

admin

स्कूल परिसर से गुजर रही सीवरेज लाइन बनी मुसीबत, यमुना प्रदूषण पर फूटा अभिभावकों का गुस्सा,छह माह बाद भी कार्रवाई नहीं, छात्र-छात्राओं और अभिभावकों ने आंदोलन की दी चेतावनी… पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

बड़कोट सहित जनपद मे भूकंप के झटके महसूस किये गये, सुबह तड़के आया भूकंप, लोग घरों से निकले बाहर ,पढ़े किस समय आया भूकंप….

Team Yamunotri Express

You cannot copy content of this page