Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
Uncategorized उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ हुआ सांस्कृतिक और खेल महोत्सव का समापन,पंहुचे राज्य मंत्री बागवानी राजकुमार दी बधाई….

नौगांव । नगर पंचायत नौगांव में तीन दिवसीय आयोजित रवांई खेल और सांस्कृतिक महोत्सव का आज रविवार को रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुतियों के साथ समापन हो गया जिसका समापन राज्य मंत्री बागवानी और पूर्व विधायक राजकुमार ने किया और कार्यक्रम में लोग गायक अजु तोमर अपने हिंमाचली जौनसारी,गढवाली और जौनसारी गीतों से लोगों का दिल जीत लिया इसके अलावा आदेश रावत और स्थानीय कलाकारों खिलाड़ीयों ने रवांई लोक सांस्कृतिक महोत्सव को आकर्षण का रूप दिया।
मालूम हो कि नौगांव नगर पंचायत स्टार क्लब की तरफ से आयोजित रवांई खेल व सांस्कृतिक महोत्सव की थीम अपनी लोक संस्कृति पंरपरा और स्थानीय कलाकारों और खिलाड़ीयों को एक पहचान दिलाना है,रवांई घाटी लोक संस्कृति की क्षेत्र में अपनी पहचान अपनी लोक कलाओं और सांस्कृतिक विधाओं को विरासत के रूप में देखता है।

पूर्व विधायक राजकुमार ने रवांई खेल एवं सांस्कृतिक महोत्सव की बधाई दी और बताया की स्टार क्लब नौगांव के द्वारा रवांई खेल एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की यह शुरूआत हमारी रवांई की लोक परंपराओं और संस्कृति को जीवित रखने की बड़ी पहल है,इसको आगे बढाना हम सभी की जिम्मेदारी है ।
इसके अलावा राजकुमार ने बताया वह क्षेत्र सामाजिक, सांस्कृतिक,और विकास से संबंधित सभी गतिविधियों के लिए क्षेत्र के साथ हैं,और भविष्य में आयोजन और भव्य होगा।
कार्यक्रम में राजकुमार की तरफ से भी प्रतिक्रिया आई और वह अपने विरोधियों को भी नहीं छोड़ा और चेतावनी दी कि राजकुमार के खिलाफ उनके पास कोई एक भी आरोप हो तो वह सार्वजनिक करें और जिस तरह से पुरोला विधानसभा में बदले की भावना वाली राजनीति हो रही उसका जनता जवाब देगी।
रवांई खेल एवं सांस्कृतिक महोत्सव में आयोजित बालीबाल प्रतियोगिता में कुल छः टीमों ने भाग लिया जिसमें प्रथम विजेता सुनाल्डी की टीम रही और द्वितीय विजेता बड़कोट की टीम रही जिसमें प्रथम विजेता टीम को 21,हजार और द्वितीय विजेता को 11, हजार रुपए का इनाम दिया गया।

कार्यक्रम में पूर्व विधायक राजकुमार, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष शशी मोहन राणा, जिला पंचायत सदस्य शम्मी बौरियाण,श्रुश्री श्वेता राजकुमार,अमीरचंद शाह, विजयपाल रावत,समिति के अध्यक्ष अजय रावत,ठेकेदार संघ अध्यक्ष विजय राणा, अरविन्द चौहान,सुरवीर चौहान,अमीत रावत, सुमित रावत, अजब सिंह,बबलू रावत,जगवीर रावत, कुलदीप चौहान सहित तमाम स्थानीय लोग और गणमान्य उपस्थित रहे।

Related posts

पहल- सेना में चयनित युवकों को ABVP ने किया सम्मानित

admin

उत्तरकाशी:पुलिस द्वारा सीमांत क्षेत्र में निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन कर ग्रामीणों को वितरित की गई दवाइयां

admin

बड़ी खबर। उत्तराखंड में राजनैतिक उथल-पुथल दिया कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने इस्तीफा.. पढ़ें।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page