Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
Uncategorized उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

अंकिता भंडारी हत्याकांड: दोषियों को फांसी व सीबीआई जांच की मांग, बड़कोट में कैंडल मार्च.. पढ़ें खबर।

बड़कोट।अंकित भंडारी हत्याकांड के दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने और पूरे मामले की सीबीआई जांच कराए जाने की मांग को लेकर बड़कोट नगर क्षेत्र में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। यमुनोत्री विधायक संजय डोभाल तथा नगर पालिका अध्यक्ष विनोद डोभाल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने कैंडल मार्च निकालकर आक्रोश जताया।
बुधवार सायं कार्यकर्ता इंद्र पैलेस होटल, बड़कोट में एकत्रित हुए। यहां से हाथों में मोमबत्तियां लेकर कैंडल मार्च की शुरुआत की गई, जो बड़कोट नगर पालिका परिषद क्षेत्र के मुख्य मार्गों से होकर गुजरा। मार्च के दौरान प्रदर्शनकारियों ने अंकित भंडारी को न्याय दिलाने, दोषियों को सख्त सजा देने तथा मामले की निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर जमकर नारेबाजी की।
इस अवसर पर यमुनोत्री विधायक संजय डोभाल ने कहा कि अंकित भंडारी हत्याकांड ने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है। जब तक पीड़ित परिवार को न्याय नहीं मिलता और दोषियों को कठोरतम सजा नहीं दी जाती, तब तक संघर्ष जारी रहेगा। उन्होंने सरकार से मामले की सीबीआई जांच कराए जाने की मांग दोहराई।
नगर पालिका अध्यक्ष विनोद डोभाल ने कहा कि यह कैंडल मार्च केवल विरोध नहीं, बल्कि न्याय के लिए एकजुटता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि समाज को ऐसे जघन्य अपराधों के खिलाफ एक स्वर में खड़ा होना होगा।
कैंडल मार्च में अजबीन पंवार, रविन्द्र रावत, शिव प्रसाद, अजय सिंह, मुकेश राणा, सुरेश असवाल, आनंद रावत सहित दर्जनों कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक शामिल रहे। प्रदर्शन शांतिपूर्ण रहा, लेकिन लोगों के आक्रोश और न्याय की मांग ने माहौल को गंभीर बना दिया।

Related posts

उत्तरकाशी :- बर्फबारी से जनपद के कई मोटर मार्ग अवरूद्ध, पढ़े पूरी खबर…….

admin

विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान में आयोजित हुआ बहुउद्देशीय विधिक साक्षरता व स्वास्थ्य शिविर

admin

हरिद्वार जिला पंचायत चुनाव : पराजय के बाद अब लकीर पीट रही कांग्रेस,पढ़े पूरी खबर……

admin

You cannot copy content of this page