Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
Uncategorized उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

बड़कोट में ‘संवाद से संकल्प’ सम्मेलन आयोजित, विभिन्न वर्गों को किया गया सम्मानित….. पढ़ें खबर।

बड़़कोट।पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष दीपक बिजल्वाण द्वारा 31 दिसम्बर को टटाउ (बड़कोट) में जनता के बीच संवाद से संकल्प तक कार्यकर्ताओं का सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में यमुनोत्री विधानसभा क्षेत्र के राज्य आंदोलनकारियों, पूर्व सैनिकों, शिक्षक संगठन के पदाधिकारियों, महिलाओं एवं पत्रकारों को सम्मानित कर उनके योगदान की सराहना की गई।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी तथा पशुपालन मंत्री सौरभ बहुगुणा ने वीडियो संदेश के माध्यम से कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। दोनों नेताओं ने कार्यकर्ताओं को संगठन की रीढ़ बताते हुए जनसेवा और विकास कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाने का आह्वान किया।
सम्मेलन को संबोधित करते हुए पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष दीपक बिजल्वाण ने उपस्थित जनसमूह को नव वर्ष 2026 की शुभकामनाएं दीं तथा मिशन 2027 विधानसभा चुनाव में सहयोग की अपील की। उन्होंने अंकिता हत्याकांड को लेकर कहा कि जनता के मन में उठ रहे संदेह को दूर किया जाना चाहिए। उन्होंने उम्मीद जताई कि माननीय मुख्यमंत्री इस मामले में सीबीआई जांच कराएंगे, जिससे सच्चाई सामने आ सके।
दीपक बिजल्वाण ने कहा कि वे हमेशा जनता जनार्दन के सुख-दुःख के साथी रहे हैं और आगे भी क्षेत्र की समस्याओं के समाधान के लिए पूरी निष्ठा और प्रतिबद्धता के साथ कार्य करते रहेंगे।
सम्मेलन में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य कार्यकर्ताओं में ऊर्जा का संचार करना तथा आगामी राजनीतिक चुनौतियों के लिए संकल्पबद्ध होकर आगे बढ़ना रहा।
इस मौके पर पूर्व सदस्य जिला पंचायत प्रदीप कैंतुरा, भाजपा नेता संदीप राणा, अब्बल चन्द कुमाई, नरोत्तम रतुड़ी, रामकृष्ण बडोनी, शीशपाल असवाल, प्रदीप गैरोला, प्रवीन रावत, दिनेश भारती, महावीर सिंह पंवार, विजय सिंह रावत, आशीष जयाड़ा, विनीत जयाड़ा, रणदीप महन्त, हिमानी रमोला, श्वेता शाह, रेखा जुड़ियाल, वासुदेव डिमरी, किताब सिंह रावत, रणवीर राणा, चतर सिंह, मोहित कुमार सहित हजारों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related posts

यमुनोत्री धाम में बाउंसर तैनाती को लेकर छिड़ी बहस, सुरक्षा या भय का माहौल?

Arvind Thapliyal

राज्य में निवेश को तेजी से बढ़ाना राज्य सरकार की शीर्ष प्राथमिकता है:पुष्कर सिंह धामी

Jp Bahuguna

30 मई 1930 रक्तरंजित शहादत का प्रतीक बड़कोट तिलाड़ी गोली कांड, पढ़े आज क्या रहा……

You cannot copy content of this page