Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

उत्सव।पुरोला में धूमधाम से मनाया गया एक दिवसीय जौनसार बाबर एवं जौनपुरियों का मरोज महोत्सव… पढ़ें खबर।

पुरोला।उत्तरकाशी के पुरोला क्षेत्र में एक दिवसीय जौनसार बाबर एवं जौनपुर समुदाय के लोगों ने मरोज महोत्सव का आयोजन बड़े हर्षोल्लास और रंगारंग लोक सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ किया गया। महोत्सव का उद्देश्य अपने क्षेत्र की लोक संस्कृति, परंपराओं और बोली-भाषाओं को सहेजना एवं नई पीढ़ी तक पहुँचाना रहा।
कार्यक्रम की शुरुआत समुदाय द्वारा अपनी-अपनी स्थानीय बोली और भाषा में परिचय देने से हुई, जिससे सांस्कृतिक एकता और आपसी सौहार्द का सुंदर संदेश मिला। इसके पश्चात पारंपरिक लोक गीतों की मधुर धुनों पर प्रस्तुत तांदी नृत्य ने दर्शकों का मन मोह लिया। रंग-बिरंगे पारंपरिक परिधानों में सजे जौनसारी,बाबरी और जौनपुरी लोगों की प्रस्तुति महोत्सव का मुख्य आकर्षण रही।
महोत्सव में जौनसार बाबर और जौनपुरी क्षेत्र की लोक परंपराओं, रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक विरासत को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया गया। लोक गीत, नृत्य और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी समृद्ध विरासत को प्रभावशाली ढंग से मंच पर उतारा।
अन्य कस्बों से आये लोगों ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए ऐसे आयोजनों को लोक संस्कृति के संरक्षण और प्रचार-प्रसार के लिए अत्यंत आवश्यक बताया। महोत्सव के सफल आयोजन से पूरे पंडाल में उत्सव का माहौल बना रहा और सांस्कृतिक चेतना को नई ऊर्जा मिली। इस मौके पर अध्यक्ष देवराज तोमर,शीशपाल सिंह,सूरत सिंह चौहान, गम्भीर तोमर, कांतिराम जोशी,सुनील रावत,आकाश रावत,ब्रह्मदत्त जोशी,सुनील थपलियाल,लाल सिंह,अब्बल राणा, राकेश चौहान,प्रदीप दयाल,सरदार चौहान,बलबीर सिंह,वंशिवर जोशी,बलबंत सिंह,दिनेश चौहान, नरेंद्र सिंह,आत्माराम जोशी,नरेंद्र नेगी,अनंत जोशी,गंगाधर,विपिन,सुनील विष्ट,अभय प्रताप,वीरेंद्र सिंह, डॉ कपिल तोमर,चतर सिंह,निधि चौहान,प्रशांत भंडारी,शरवीर चौहान,राहुल सिंह, सुनील शाह,सतेंद्र सिंह,आनद सिंह सहित परिवार सँग दर्जनों लोग मौजूद थे

Related posts

जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग में शहीद हुआ उत्तराखंड का लाल मनदीप सिंह नेगी 

admin

टनल में फंसे श्रमिकों को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बेहद संवेदनशील,बचाव कार्य में उत्पन्न होने वाली बाधा और रुकावट के बारे में मुख्यमंत्री से विस्तार से ली जानकारी

Jp Bahuguna

विकास कार्यों के दम पर बागेश्वर उप चुनाव जीतेगी भाजपा :गणेश जोशी

Jp Bahuguna

You cannot copy content of this page