Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी एक्सक्लूसिव देश विदेश बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

यमुनाघाटी में शीतलहर का कहर, इंसानों से ज्यादा मवेशी हो रहे प्रभावित,पढ़े खबर….

सुनील थपलियाल
उत्तरकाशी
यमुनाघाटी में मौसम की मार इन दिनों इंसानों के साथ-साथ मवेशियों पर भी भारी पड़ रही है। कड़ाके की शीतलहर के चलते हालात ऐसे हैं कि लोगों को दिन-रात अलावों का सहारा लेना पड़ रहा है। ठंड से राहत पाने के लिए आवारा पशु (गाय व बछड़ा) भी अलावों के पास आकर खड़े हो जा रहे हैं, जो ठंड की गंभीरता को साफ दर्शाता है।
गौरतलब है कि दिसंबर 2025 का अंतिम सप्ताह चल रहा है, लेकिन अब तक न तो बारिश हुई है और न ही ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी। इसके चलते ठंड “कोरी ठंड” के रूप में लोगों को ज्यादा चुभ रही है। सुबह और शाम के समय शीतलहर इतनी तेज हो जाती है कि आमजन मानस के साथ-साथ मवेशियों को भी भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि यमुनोत्री धाम के ऊपर स्थित बंदरपूंछ पर्वत श्रृंखला, जो सामान्यतः सालभर बर्फ से ढकी रहती थी, इस वर्ष लगभग खाली पड़ी हुई है। बर्फबारी न होने से न केवल मौसम का संतुलन बिगड़ रहा है, बल्कि इसका सीधा असर कृषि पर भी पड़ रहा है।
काश्तकारों में इस स्थिति को लेकर गहरी चिंता देखी जा रही है। किसानों का कहना है कि दिसंबर माह की बर्फबारी फसलों के लिए संजीवनी का काम करती है, जिससे जमीन में नमी बनी रहती है और आने वाली फसलों को मजबूती मिलती है। लेकिन इस बार बारिश और बर्फबारी के अभाव में फसलों पर प्रतिकूल प्रभाव साफ नजर आने लगा है।
इधर नगर पालिका बड़कोट क्षेत्र में लगाए गए अलावों के सहारे न सिर्फ स्थानीय लोग, बल्कि बड़ी संख्या में आवारा पशु भी ठंड से राहत पाने को मजबूर हैं। बदलते मौसम के इस मिजाज ने जहां आम जनजीवन को प्रभावित किया है, वहीं कृषि और पशुधन के लिए भी चिंता बढ़ा दी है।

टीम यमुनोत्री Express

Related posts

समस्या।बूंद-बूंद पानी के लिये तरसते भाटिया गांव के लोग अब ग्राम प्रधान राकेश कुमार ने खोला विभाग के खिलाफ मोर्चा… पढ़ें।

Arvind Thapliyal

संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्रीमती नमामि बंसल ने सोमवार को सचिवालय स्थित मीडिया सेंटर में आदर्श आचार संहिता एवं लॉ एंड ऑर्डर के सम्बन्ध में मीडियाकर्मियों के साथ प्रेस ब्रीफिंग की।

Arvind Thapliyal

प्रशासनिक अधिकारी अनिल डोभाल के सेवानिवृत्त होने पर प्रभाग के अधिकारी व कर्मचारियों ने दी भावभीनी विदाई,पढ़े पूरी खबर…….

admin

You cannot copy content of this page