Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

रवांई शरदोत्सव में वाद्य यंत्र प्रतियोगिता का मनमोहक आयोजन, मां भगवती टीम बड़कोट प्रथम…. पढ़ें खबर।

बड़कोट।

रवांई शरदोत्सव विकास, पर्यटक एवं संस्कृति मेले के अंतर्गत आयोजित वाद्य यंत्र प्रतियोगिता ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। पारंपरिक संस्कृति से ओत-प्रोत इस विशेष प्रतियोगिता में क्षेत्रभर से 20 से अधिक टीमों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। विभिन्न लोक वाद्यों की मनभावन धुनों ने पूरे मेले के वातावरण को सुरमय बना दिया।

प्रतियोगिता में शानदार प्रस्तुति देते हुए मां भगवती टीम बड़कोट ने प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं बेहतरीन ताल–लय के साथ प्रदर्शन करने वाली चक्रगांव बड़कोट टीम द्वितीय स्थान पर रही। मां भद्रकाली टीम मोल्डा ने उत्कृष्ट प्रस्तुति के दम पर तृतीय स्थान प्राप्त किया।

शरदोत्सव में आयोजित यह प्रतियोगिता अपने आप में अनोखी रही, जिसमें प्रतिभागियों ने ढोल-दमाऊ, रणसिंघा, भंकोरा सहित पारंपरिक वाद्यों की विविध विधाओं का शानदार प्रदर्शन किया। आयोजन समिति ने सभी प्रतिभागियों के उत्साह और सांस्कृतिक संरक्षण की भावना की सराहना की।

टीम यमुनोत्री Express

Related posts

उत्तरकाशी: 50 पव्वे अंग्रेजी व 10 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार

admin

उत्तराखंड की नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हिरदेश की ब्रेन हेमरेज से मौत

admin

उत्तरकाशी: यमुना नदी, कमल नदी , पावर नदी में स्वयं सहायता समूहों व मत्स्य जीवी सहकारी समितियों को हुआ बीटों का आंवटन

admin

You cannot copy content of this page