Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
Uncategorized उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

बड़कोट में 26 नवंबर को होगा ‘हमराही हमारे नायक सम्मान 2025’, पूर्व सीएम भगत सिंह कोश्यारी करेंगे प्रतिभाओं का सम्मान….. पढ़ें खबर।

बड़कोट।हमराही कल्याण समिति के तत्वावधान में हमारे नायक सम्मान 2025 कार्यक्रम का आयोजन 26 नवंबर को भव्य रूप से किया जा रहा है। इस अवसर पर बागवानी, पर्यटन, शिक्षा, साहित्य, समाजसेवा और संस्कृति जैसे विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रेरणादायी लोगों को पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यपाल रह चुके भगत सिंह कोश्यारी के हाथों सम्मानित किया जाएगा। यह जानकारी समिति के संरक्षक एवं वरिष्ठ पत्रकार विजेंद्र सिंह रावत ने पत्रकारों को दी।

उन्होंने कहा कि आज पहाड़ का युवा कुछ पैसों के लिए बड़े शहरों की ओर पलायन कर रहा है, जबकि उत्तराखंड में स्वरोजगार की असीम संभावनाएँ मौजूद हैं। यदि राज्य के सभी स्कूलों और कॉलेजों में कृषि, बागवानी, जड़ी-बूटी एवं पशुपालन जैसे विषयों की अनिवार्य शिक्षा शुरू हो जाए, तो अनेक प्रतिभाएँ स्थानीय स्तर पर ही अपने कार्यों की दमदार पहचान बना सकती हैं।

समिति द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, हमारे नायक सम्मान 2025 में उत्तरकाशी जनपद, टिहरी के जौनपुर क्षेत्र तथा देहरादून जनपद के जौनसार क्षेत्र से लगभग 75 प्रतिभागियों को सम्मानित किया जाएगा।
विजेंद्र सिंह रावत ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम भविष्य में भी निरंतर आयोजित किए जाते रहेंगे, जिससे स्थानीय प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने का मार्ग प्रशस्त होगा।

कार्यक्रम की तैयारी बैठक में समाजसेवी केंद्र सिंह और मुकेश रावत भी मौजूद रहे।

Related posts

उत्तरकाशी उपराष्ट्रपति ने सपत्नीक किये गंगोत्री धाम के दर्शन,  मंदिर एवं गंगा तट पर पूजा अर्चना कर राष्ट्र के उत्थान एवं लोक कल्याण की कामना की

Jp Bahuguna

दर्दनाक हादसा :यात्री बस दुर्घटनाग्रस्त, पंद्रह की मौत, डेढ़ दर्जन से अधिक घायल

admin

कुछ ढील के साथ 29 जून तक कोविड कर्फ़्यू , चारधाम यात्रा पर भी हरी झंडी,पढ़े पूरी खबर…..

admin

You cannot copy content of this page