Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी एक्सक्लूसिव देश विदेश बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

उत्तरकाशी: उपनल कर्मियों के हड़ताल पर चले जाने के कारण विद्युत व्यवस्था पूरी तरह चरमरा

बड़कोट।
यमुनाघाटी क्षेत्र इन दिनों लगातार बिगड़ती विधुत आपूर्ति व्यवस्था से जूझ रहा है। विद्युत विभाग की आँख-मिचौली जैसी आपूर्ति ने आम उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ा दी है। हालात यह हैं कि कई-कई घंटों तक बिजली गुल रहने से लोगों का जनजीवन प्रभावित हो रहा है।

बताया जा रहा है कि उपनल कर्मियों के हड़ताल पर चले जाने के कारण विद्युत व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। मैदानी से पहाड़ी तक लाइन मेंटेनेंस का काम ठप पड़ गया है, जिससे यमुनाघाटी के अधिकांश गांव अंधेरे में डूबे हुए हैं।

उपभोक्ताओं का कहना है कि विभाग कोई ठोस जानकारी या समय बताने में असमर्थ है, जिस कारण लोग और अधिक परेशान हैं। छोटे व्यवसाय, दुकानदार, छात्र और गृहस्थी सभी प्रभावित हो रहे हैं।

उधर, विद्युत विभाग के अधिकारी समस्या का ठीकरा उत्तरकाशी मुख्यालय स्तर पर आई तकनीकी दिक्कतों पर फोड़ रहे हैं। वहीं विभाग के अधिशासी अभियंता ने स्वीकार किया है कि दिक्कतें बनी हुई हैं, लेकिन जल्द स्थिति सामान्य करने का आश्वासन भी दिया है।

लगातार हो रही बिजली कटौती से स्थानीय निवासी काफी आक्रोशित हैं और विभाग से तत्काल आपूर्ति बहाल करने की मांग कर रहे हैं।

Related posts

परीक्षा तिथियों के टकराव से बढ़ी मुश्किलें, बेरोजगार युवाओं ने उठाई तारीख बदलने की मांग…. पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

उत्तरकाशी:कोविड नियमों के उलंघन पर पुरोला में होटल स्वामी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज

admin

बड़कोट में प्रदेश स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता ,रंगारंग कार्यक्रमो के बीच हुआ आगाज,पढ़े पूरी खबर…..

Team Yamunotri Express

You cannot copy content of this page