Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
Uncategorized उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

सौगात।रजत जयंती पर बड़कोट को मिली दो सौगातें — विधायक संजय डोभाल व पालिका अध्यक्ष ने किया सड़क व पार्क का शिलान्यास…. पढ़ें खबर।

बड़कोट।नगर पालिका परिषद बड़कोट में राज्य स्थापना की रजत जयंती के अवसर पर रविवार को 80 लाख की लागत से निर्मित सड़क मार्ग का विधायक संजय डोभाल एवं नगर पालिका अध्यक्ष विनोद डोभाल ने संयुक्त रूप से रिबन काटकर उद्घाटन किया। इसी अवसर पर 84 लाख की लागत से बनने वाले रजत जयंती पार्क का भी शिलान्यास किया गया।

यह नवनिर्मित सड़क वार्ड नंबर तीन के भगवती मंदिर से होते हुए वार्ड नंबर चार वाल्मीकि बस्ती एवं वार्ड नंबर एक के बैरोला नामे तोक तक बनाई गई है, जिससे क्षेत्रवासियों को बड़ी सुविधा मिलेगी।

नगर पालिका अध्यक्ष विनोद डोभाल ने कहा कि नगर क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं के विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में भी नगर की आवश्यकताओं के अनुरूप विकास कार्य निरंतर जारी रहेंगे। इस मौके पर अधिशासी अधिकारी जया नंद सेमवाल,अजवीन पंवार,कपिल रावत सभासद राजकुमारी ,सोहन गैरोला,बलबीर असवाल ,जेई कुलदीप राणा सहित दर्जनों नगरवासी मौजूद थे।

Related posts

हरिद्वार सांसद त्रिवेन्द्र रावत ने बद्रीपुर में देखा प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’ का 135 वां एपिसोड… पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

उत्तरकाशी :मौसम विभाग के अलर्ट के बाद कल स्कूलों में अवकाश घोषित

Jp Bahuguna

द पाॅली किड्स स्कूल डीएल रोड के वार्षिकोत्सव में बच्चों ने दी रंगारंग प्रस्तुतियां… पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page