Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

धामी सरकार में मातृशक्ति के स्वावलंबी आत्मनिर्भर बनने को बड़े कदम , महिलाओं के उत्थान को प्रदेश में अनेकों योजनाएं हो रही संचालित: चौहान

उत्तरकाशी: जिला मुख्यालय में भाजपा महिला मोर्चा की ओर से आत्मनिर्भर भारत संकल्प सम्मेलन का आयोजन पार्टी कार्यालय ज्ञानसू में किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि बीजेपी प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान मौजूद रहे ।
इस दौरान बीजेपी प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी और बताया कि आत्मनिर्भर भारत अभियान का उद्देश्य स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देना, महिला सशक्तीकरण, युवा रोजगार और स्वरोजगार को प्रोत्साहित करना है। श्री चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश आत्मनिर्भरता की दिशा में निरंतर प्रगति कर रहा है। भारत देश की पहचान पहले एक आयातक देश के रूप में पहचान थी आज देश निर्यातक की भूमिका में है ।
उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भर भारत का संकल्प तभी साकार होगा जब प्रत्येक नागरिक स्थानीय उद्योगों और उत्पादों को अपनाने का संकल्प लेगा।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि आत्मनिर्भर भारत बानाने के लिए हम अपने देश की आवश्यकताओं को अपने ही हाथों, हुनर और संसाधनों से पूरा करना है।
हमें अपनी आर्थिक शक्ति को स्वयं विकसित करना, ताकि दूसरे देश हम पर निर्भर हों,हम किसी पर नहीं निर्भर न हो।
चौहान ने कहा की मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सरकार मातृशक्ति को सशक्त ,स्वावलंबी और आत्मनिर्भर बनाने के लिए अनेकों योजनाएं प्रदेश अंदर संचालित की है । उन्होंने कहा कि उत्तरकाशी की महिला शक्ति आज स्वावलंबन का आधार है
यहां की महिलाएं समूह आज हैंडमेड शॉल, टोपी, कढ़ाईदार बैगऔर हस्तनिर्मित वस्त्र बनाकर
अपने घर की अर्थव्यवस्था चलाती हैं।पुरोला के लाल चावल आज दुनिया भर में प्रसिद्ध है। उन्होंने पर पहाड़ी उत्पाद जखिया का तड़का,
गहत (कुल्थ ) दाल मंडुवा, झंगोरा, समेत पहाड़ी अनाजों को बढ़ाओ देनी की अपील की है।

कार्यक्रम को जिलाध्यक्ष नागेन्द्र चौहान जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा
पूनम रमोला , महिला मोर्चा जिला प्रभारी आशा पैन्यूली ने संबोधित किया ।
कार्यक्रम में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जशोदा राणा , ममता पंवार प्रमुख , जिला महामंत्री परशुराम जगुरी , महावीर नेगी , ललिता सेमवाल सरिता पडियार, सीमा गौड़
विजय बडोनी जयचंद
राजेंद्र गंगाड़ी, बाल शेखर नौटियाल
अमित रावत मनीष कुकरेती
संतोषी ठाकुर, जलमा राणा, पार्वती,ममता भट्ट,मौजूद रहे है ।

Related posts

सीमान्त जनपद उत्तरकाशी में एफएम ट्रांसमीटर की सौगात मिली,पढ़े पूरी खबर

admin

उत्तरकाशी :गंगा घाटी में फलीभूत हो रहे हैं लाल धान (चरधान )उत्पादन के प्रयास, अस्सी रूपये से लेकर सौ रूपये प्रति किलो बिक रहा है लाला धान

Jp Bahuguna

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने किया लक्सर में 4922.82 लाख रूपये की विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास 

admin

You cannot copy content of this page