Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
Uncategorized उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

महिला उद्यमी उर्वशी उनियाल को ‘साईं सृजन पटल’ ने किया सम्मानित… पढ़ें खबर।

डोईवाला। साईं सृजन पटल के संस्थापक सेवानिवृत्त प्राचार्य प्रो.के.एल.तलवाड़ ने गुरुवार को ग्राम झबरावाला में अम्रदा डेयरी उद्योग की संचालिका उर्वशी उनियाल को सम्मानित किया। एक सफल महिला उद्यमी के रूप में वे क्षेत्र के किसानों की आर्थिकी को मजबूत करने का सराहनीय प्रयास कर रही हैं। देहरादून के एक प्रतिष्ठित स्कूल में शिक्षका रहीं उर्वशी ने कोविड काल में नौकरी छोड़कर दुग्ध उत्पादन व्यवसाय में कदम रखा। आज उनका डेयरी मॉडल महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में अनुकरणीय उदाहरण है। उन्होंने अपने इस प्रोजेक्ट में अब तक 100 से अधिक किसानों को जोड़ा है,जिसमें अधिकांश महिलाएं हैं। इन किसानों का दूध उनकी डेयरी में प्रतिदिन पहुंचता है। रोजाना लगभग 800 से 1000 लीटर दूध एकत्र होता है। दही,मक्खन,घी जैसे उत्पादों के लिए उन्होंने दो प्रोसेसिंग प्लांट भी लीज पर लिए हैं। एनडीआरआई करनाल से प्रशिक्षित उर्वशी का मानना है कि गुणवत्तापूर्ण उत्पाद ही किसी उद्योग की सफलता की आवश्यक शर्त है। इस अवसर पर लेखिका नीलम तलवाड़ ने भी उन्हें शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर कुलदीप उनियाल व अरुण मिश्रा आदि मौजूद रहे।

Related posts

*मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत का भ्रष्टाचार पर कङा एक्शन*लोनिवि के दो अधिकारी निलम्बित

admin

बड़ी खबर /ब्रेकिंग उत्तरकाशी। पुरोला में एक युवक चढ़ा मोबाईल टावर पर। 19 सूत्रीय मांगों को लेकर युवक प्रकाश कुमार ने सरकार से लगाई गुहार। प्रशासन मनाने में जुटा।

Arvind Thapliyal

चमोली दुर्घटना के कारणों की गहन जांच की जायेगी, दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई- मुख्यमंत्री

Jp Bahuguna

You cannot copy content of this page