Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

ममतेश अध्यक्ष और हिमांशू व्यापार मंडल मोरी के महामंत्री बने,मोरी में जिला व्यापार मंडल ने किया नवीन कार्यकारिणी का गठन… पढ़ें खबर।

 

 

 

 

नौगांव । मोरी में जिलाध्यक्ष कबुल सिंह पंवार के नेतृत्व में चलाए गए सदस्यता अभियान के बाद व्यापार मंडल मोरी की बैठक में सर्व सहमती से नई कार्यकारणी का गठन कर ममतेश नेगी को अध्यक्ष तथा हिमांशु रावत को महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके अलावा वरिष्ट संरक्षक गुमान सिंह पंवार, बालकराम कोठारी, उपाध्यक्ष अनिक रावत, प्रमोद जैन, कोषाध्यक्ष शंकर भट्ट, संगठन मंत्री सुनील रावत, प्रचार मंत्री सचिन रावत, मंत्री किरन प्रकाश के अलावा राधेश्याम शर्मा, कुलदीप, नीरज नेगी, रोहित पाल, रिषभ राठौर,

निर्विरोध सदस्य चुना गया । व्यापार मंडल मोरी में सदस्य अभियान के तहत 172 सदस्य बनाए गए थे।

इस दौरान व्यापारियों ने मोरी मे अभी तक शौचालय व पार्किंग न होने व साथ मोरी खड्ड से व्यापारियों को हो रहे नुकसान के बचाव लिए सुरक्षात्मक कार्यों को करवानी की मांग रखी।

इस मौके पर जिलाध्यक्ष कबुल सिंह पंवार, प्रदेश उपाध्यक्ष उपेंद्र सिंह असवाल, प्रदेश संगठन मंत्री तिलकचंद रमोला, जिला संयुक्त सचिव हरदेव राणा, उपाध्यक्ष लायवीर कलूड़ा, संजय राणा, जिला संगठन मंत्री राजेश नेगी, जिला संगठन मंत्री भोपाल गुंसाई, महावीर राणा,

समेत कई लोग मौजूद रहे ।

Related posts

प्रदेश के कैबिनेट मंत्रियों के विभागों का किया बंटवारा

admin

आप ने किया ऐलान गंगोत्री सीट से अजय कोठियाल लड़ेंगे उपचुनाव

admin

उत्तरकाशी:दिनभर ट्रैफिक जाम की समस्या से जूझ रहे हैं बड़कोट वासी, पुलिसकर्मी कुम्भ ड्यूटी में

admin

You cannot copy content of this page